TV न्यूज

Hina Khan के कैंसर से गिरे बाल, अल्लाह की शरण में पहुंची मायूस एक्ट्रेस बोली- मेरे पास… 

Hina Khan News: हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। उन्होंने एक लेटेस्ट पोस्ट में अपने गिरते हुए बालों की फोटो शेयर की है। इसे देख फैंस दुखी हुए। इस दुख को बांटने के लिए एक्ट्रेस अल्लाह की शरण में पहुंची हैं।
2 min read
• •
Updated: 17 Mar 2025, 11:15 AM IST
Hina-khan-umrah-breast-cancer-treatment hair loss post
Hina Khan Umrah

Hina Khan Latest News: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रही हैं और इसका इलाज करवा रही हैं। इसी बीच उन्होंने कैंसर से गिर रहे अपने बालों की तस्वीर शेयर कर अपना दुख लोगों के साथ साझा किया है।

इस मुश्किल समय में अल्लाह की शरण में पहुंची हैं और उनसे खुद के लिए दुआ मांगी।

हिना खान मक्का पहुंचीं

हिना खान

हिना खान ने रमजान के पाक महीने में उमराह करने का फैसला किया और मक्का पहुंच गईं। हिना खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी उमराह यात्रा की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। हिना ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- "अलहमदुलिल्लाह। उमराह 2025। मुझे इनवाइट करने के लिए आपका शुक्रिया अल्लाह। बहुत खुश हूं और मेरे पास कोई शब्द नहीं है। अल्लाह मुझे मुकम्मल शिफा अता फरमाए आमीन।"

हिना खान की नई पोस्ट

इन्हीं में से एक फोटो में उन्होंने अपने गिरे हुए बाल हथेली पर रखकर दिखाए। कुछ दिनों पहले हिना खान ने कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट्स के बारे में बताया था। उनके नाखून ड्राई हो गए हैं और कभी-कभी उखड़ जाते हैं। बाल झड़ने की वजह से उन्होंने एक फोटो में अपने गिरे हुए बाल दिखाए।

फैंस कर रहे हैं दुआ

बाल गिरने वाली इस फोटो को देख उनके फैंस दुखी हो गए। हिना खान के फैंस और सेलेब्रिटीज उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। साथ ही लोग उनकी सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक यात्रा से लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं।

भाई के साथ पहुंची मक्का

हिना खान अपने छोटे भाई के साथ मक्का में उमराह करने के लिए पहुंची हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने बुर्का पहना हुआ है। उन्होंने हरे रंग के आउटफिट में पवित्र स्थान के सामने पोज दिया। एक वीडियो में हिना को भारी भीड़ के बीच प्रार्थना करते हुए देखा गया। एक तस्वीर में वह शांत होकर किनारे बैठी दुआ कर रही हैं।

Updated on:
17 Mar 2025, 11:15 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मेरे पास देने को सिर्फ दुआएं हैं’, कास्टिंग काउच पर छलका ‘अलादीन’ फेम गुलफाम खान का दर्द

कुशल टंडन से ब्रेकअप के महीनों बाद शिवांगी जोशी ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज प्यार छोड़ना बहुत आसान हो गया है

लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब