अदिति ने हाउटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब वो 11वीं क्लास में थीं, तब वो मुंबई लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास कोच में सफर कर रही थीं। उन्होंने कहा-"लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास में स्कूल यूनिफॉर्म पहने लड़कों को यात्रा करने की अनुमति थी। मैं ट्रेन में खड़ी थी और जैसे ही ट्रेन दादर स्टेशन से चली, एक लड़के ने अचानक मेरे ब्रेस्ट पकड़ लिए। मैं एकदम शॉक्ड रह गई।"