बता दें हाल में हिना खान ने वेलेंटाइन डे के मौके पर बॅायफ्रेंड रॅाकी को एक खास तोहफा दिया।
टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी बहू अक्षरा यानी एक्ट्रेस हिना खान। पहली बार किसी टीवी शो में काम किया और शो ने एक इतिहास सा रच दिया। काफी वक्त तक तो लोग जानते भी नहीं थे की टीवी की अक्षरा का असली नाम हिना खान है। जैसा टीवी पर वो दिखी लोगों के लिए वो वैसी ही बन गई। कई साल उन्होंने इस शो को दिए, कई अवार्ड्स जीते...लेकिन हमेशा से उनका मानना था कि कुछ बचा है जो नहीं मिला। शो के कारण पॅापुलेरिटी, फैन्स का प्यार , फैम सब मिला लेकिन फिर भी कुछ अधूरा सा था। इसके बाद उन्होंने एक चैलेंज लिया और शो छोड़ दिया। हिना भले ही शो से चली गईं लेकिन उन्होंने बिना ब्रेक लिए एक रिएलिटी शो में हिस्सा लिया। नाम था- खतरों के खिलाड़ी और बिग बॅास 11। ये रिएलिटी शो भी इतना सफल रहा की देखते ही देखते टीआरपी में सबसे आगे आ गया। शो में हिना खान अंत तक रही और दूसरा स्थान प्राप्त किया।
शो में उन्हें लोगों ने करीब से जाना और साथ ही साथ हिना के फैन्स के सामने आए उनके असल जिंदगी के हमसफर जिनका नाम है रॅाकी। बिग बॅास के शो में ये पता चला कि रॅाकी हिना की जिंदगी में कितने मायने रखते हैं। वे उनको देख इतना इमोश्नल हो जाती थी कि चाहकर भी अपने आंसू नहीं रोक पाती थी। खेर अब शो खत्म हो चुका है और दुनिया के सामने ये प्यार के पंछी खुलेआम अपने प्यार का इजहार करने लगे हैं। बता दें हाल में हिना खान ने वेलेंटाइन डे के मौके पर लाल ड्रेस पहनकर इतनी खूबसूरत तस्वीर डाली की रातों रात ये तस्वीर वायरल हो गई। इल तस्वीर में यकीनन हिना किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहीं। हिना ने इस तस्वीर को डालते हुए कैप्शन लिखा," लाल रंग- प्यार का रंग "
अब आप इस कैप्शन से ही समझ सकते हैं कि ये फोटो किसके लिए थी। इन सबके अलावा अगर हिना खान के करियर की बात करें तो सुनने में आ रहा है कि वे जल्द ही बॅालीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। हालांकि वे अभी ब्रेक लेकर सिर्फ आराम फरमा रही हैं। इस के अलावा हाल में उन्हें लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॅाक करते देखा गया जिसमें वे काफी अलग अंदाज में दिखाई दीं।