
bigg boss 11 hina khan reveal secret shilpa shinde
देश का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस खत्म हो चुका है। फिल्म के फिनाले में विजेता का ताज शिल्पा शिंदे के सिर चढ़ा तो वहीं हिना खान शो की रनर अप रही थी। शो ने तकरीबन 100 दिनों में काफी पब्लिसिटी गेन की थी। साथ ही शो में कई विवाद भी हुएं जिसकी वजह से भी शो काफी चर्चा में रहा था। बिग बॉस की शोहरत का अंदाजा हम इसी से लगा सकते है कि जो भी कंटस्टेंट शो में आया उसकी पहचान देश के घर -घर तक पहुंच जाती है। इस सीजन में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। शो में जहां एक तरफ शिल्पा शिन्दे को उनकी डूबी शोहरत वापस मिल गई तो वही दूसरी तरफ हिना खान की एक निगेटिव ईमेज बन गई है।
इस बात पर एक बड़े राज का खुलासा किया है खुद हिना खान ने। दरअसल हिना ने ये बात बोलकर एंटरटेनमेंट जगत में भूचाल ला दिया है कि बिग बॉस में कंटस्टेंट की ईमेज बदलने के लिए एडिटिंग का खास इस्तेमाल किया जाता है। जाहिर तौर पर निशाना साफ था कि वो शो में अपनी निगेटिव ईमेज के बारे में बात कर रहीं थी। जिसकी वजह से कही ना कही वो शिल्पा से पीछे रह गई।
द
रअसल बिग बॉस एक रियलिटी शो होने के कारण एक तरीके से 24 घंटे पूरा रिकार्ड किया जाता है लेकिन हमारे सामने वो टीवी पर मुश्किल से 40 मिनट टेलीकॉस्ट किया जाता है। इस सूरत में पूरे दिन की कहानी समझाने के लिए एडिटिंग का काफी सहारा लिया जाता है ताकि सभी कड़ी एक दूसरे से जुड़ी भी रहे और दिन भर में हुई घटनाएं दर्शकों के सामने उसी अर्थ के साथ पेश भी हो जाए।
हिना ने शो के इसी एडिटिंग पर सवाल उठाए हैं।उन्होंने कहा है कि बिग बॉस कतई फिक्स नही होता है लेकिन कई बार एडिटिंग में कुछ ऐसा खेल खेला जाता है कि कंटस्टेंट की पूरी ईमेज ही बदल जाती है जबकि असल में बात कुछ और ही होती है। देखते है कि हिना ने जो ये इल्जाम लगाएं है वो किस तरह के विवाद को जन्म देते हैं। हिना के इस बयान पर अभी तक बिग बॉस के निर्माताओं या फिर सलमान खान का कोई भी रिएक्शन नही आया है।
Updated on:
03 Feb 2018 06:43 pm
Published on:
03 Feb 2018 06:38 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
