खेसारी ने कहा कि सिद्धार्थ ने जिस मंच से ऐसी ओछी हरकत की, वो सलमान खान का मंच था। खुद सलमान खान की फिल्मों दबंग जैसी फिल्म में भोजपुरी भाषा का प्रयोग हुआ था। आपको बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी आगामी फिल्म अय्यारी के प्रमोशन के लिए सलमान खान टीवी शो बिग बॉस में गए थे। इस शो में सिद्धार्थ अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचे थे। जहां सिद्धार्थ को एक डायलॉग भोजपुरी भाषा में बोलने को कहा गया था। जिसका मजाक उड़ाते हुए सिद्धार्थ ने अपशब्दों का प्रयोग किया और भोजपुरी को ट्टटी कहा था।
खेसारीलाला ने दुख जताया कि उस समय मंच पर मौजूद बिहार के अभिनेता मनोज वाजपेयी भी थे, जिन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा द्वारा भोजपुरी को नीचा दिखाये जाने पर भी विरोध नहीं जताया। सिद्धार्थ अपने इस बयान के बाद मुसीबत में फंसते जा रहे हैं। यहां तक सिद्धार्थ पर केस भी दर्ज कराया गया। वहीं, पिछले दिनों भोजपुरी कलाकार संघ ने गीतकार पवन पांडेय के नेतृत्व में पटना में सिद्धार्थ मल्होत्रा का पोस्टर भी फूंका था। सिद्धार्थ ने बात को ज्यादा बिगड़ते देख कई बार सोशल साइड पर मांफी भी मांगी।