TV न्यूज

‘द वॉइस किड्स यूके’ में भारतीय बच्चे ने गाया ‘बलम पिचकारी…’, झूम उठे जज

टीवी शो 'द वॉइस किड्स यूके' 2018 के ऑडिशन में भारतीय मूल के बच्चे ने दी धमाकेदार परपॉर्मंस
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2018, 4:22 PM IST
krishna
krishna

यूं तो विश्व भर में प्रतिभाशाली बच्चों की कमी नहीं है। जब से इन प्रतिभाओं को जानने के लिए तरह-तरह के शोज लाए गए तब से प्रतिभाशाली बच्चों के लिए भी एक प्लेटफॉर्म मिला जहां से वो अपने आपको प्रजेंट कर सकते हैं। इसी तरह इंडिया के अलावा लंदन में भी टीवी शो 'द वॉइस किड्स यूके' शुरु किया गया है। यहां पर भी भारतीय बच्चे अपने झंडे गाड़ने में सफल रहे हैं। ऐसे में कृष्णा नाम के भारतीय बच्चे ने जब 'द वॉइस किड्स यूके' के स्टेज पर हारमोनियम के साथ 'बलम पिचकारी...' गाया तो शो के सभी जज उसकी आवाज के दीवाने हो गए।

चल रहा था ब्लाइंड 2 का ऑडिशन

10 साल के कृष्णा नाम के इस बच्चे ने 'ये जवानी है दीवानी' फिल्म के गाने 'बलम पिचकारी...' पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बता दें कि कृष्णा 'द वॉइस किड्स यूके' 2018 के ब्लाइंड 2 का ऑडिशन दे रहा था। बच्चे ने गाने की शुरुआत इंग्लिश गाने हाउ डीप इज योर लव से की। हारमोनियम के साथ इस गाने को सुन सभी जज झूमने लगे। इस गाने के साथ कृष्णा का हारमोनियम बजाना जजों को बेहद पसंद आया। हालांकि बाद में जजों ने उससे इंस्ट्रूमेंट के बारे में पूछा तो बच्चे ने बताया उसके हाथ में हारमोनियम है।

कृष्णा का परिवार भी था मौजूद

बता दें कि कृष्णा के साथ उसका परिवार भी उस में मौजूद था। जब वह अपनी परफोर्मंस दे रहा था तो उस दौरान उसकी मां गणेश जी की छोटी सी प्रतिमा हाथ में लेकर उसके लिए प्रार्थना करती दिखीं। पहला राउंड जीतकर उसे अगले राउंड में जाने का मौका मिला। यहां उसने अपने दो साथियों कोबी और कोरी के साथ समथिंग जस्ट लाइक दिस गाना गया। दिलचस्प बात ये है कि उसने यहां भी अपना गाना हारमोनियम के साथ ही गाया।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’