यूं तो आज के इस समय में ट्रेफिक जाम होना आम बात हो गई है और उसे कंट्रोल करने के लिए ट्रैफिक पुलिस है लेकिन चौकाने वाली तब हो जाती है जब कोई सेलिब्रिटी उसे कंट्रोल करता दिखता है। जी हां ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देखने को मिला। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में शुमार जैकी श्रॉफ ट्रैफिक कंट्रोल करते दिखे। वहीं ट्रैफिक में पॉपुलर टेलीविजन एक्ट्रेस निया शर्मा कार से बाहर निकल कर डांस करती नजर आईं। इन दोनों ही स्टार्स की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।