TV न्यूज

भगवान शिव का किरदार मिला तो इस एक्टर ने छोड़ दी शराब और सिगरेट

नम: का मतलब पहले हम सिर्फ नमन ही समझते थे लेकिन इसका एक और अर्थ है नारायण और महादेव।
2 min read
• •
Updated: 2 Oct 2019, 5:38 PM IST
vikas manaktala
vikas manaktala

'नम:' शो भगवान विष्णु और भगवान शिव की अनोखी दोस्ती की कहानी है। यह अन्य माइथोलॉजिकल शो शोज से अलग है। नम: का मतलब पहले हम सिर्फ नमन ही समझते थे लेकिन इसका एक और अर्थ है नारायण और महादेव। यह कहना है विकास मनकटला और सावी ठाकुर का जो कि इस शो में महादेव और नारायण का किरदार निभा रहे हैं। इन दोनों अभिनेताओं ने पत्रिका एंटरटेनमेंट से खास बातचीत में शो को लेकर अपने अनुभव साझा किए।

कीटो डाइट फॉलो की
शो में भगवान शिव का किरदार निभा रहे विकास का कहना है कि इस किरदार के लिए विशेष तैयारी की। उन्होंने बताया, मैनें इस शो के लिए काफी मेहनत की है। 'शिव जैसा सुंदर और ताकतवर दिखने के लिए शारीरिक पुष्टता के विशेषज्ञों ने मुझे कीटो डाइट की सलाह दी। इसी की मदद से मेरा शारीरिक सौष्ठव बदल पाया।'

किरदार के लिए छोड़ी अल्कोहल और सिगरेट
विकास ने शो में भगवान शिव का किरदार निभाने के लिए सिर्फ शारीरिक तौर पर ही बदलाव नहीं किया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में भी कई आदतों में बदलाव किया। उन्होंने बताया, शो में भगवान शिव का किरदार मिलने के बाद मैनें अल्कोहल पीना और धूम्रपान करना छोड़ दिया। मैं सात्विक रहने की कोशिश करता हूं। यह सब इस किरदार का असर है।

थोड़ा नर्वस था
सावी इस शो में भगवान विष्णु का किरदार निभा रहे हैं। उनका कहना है कि इस शो में भगवान विष्णु के अलग—अलग अवतारों को दिखाया जाएगा और हर अवतार की अलग कहानी देखने को मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा, 'जब आप किसी किरदार को अपनाते हैं तो चुनौतियां तो होती ही हैं। इस शो को लेकर मैं थोड़ा नर्वस भी था कि इस किरदार के साथ न्याय कर पाउंगा या नहीं। यह छोटा कैरेक्टर नहीं है, इसमें बहुत सारी चीजें देखने को मिलेगी।

Published on:
Also Read
View All
ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब

ईशा सिंह से माफी मांगते ही अविनाश मिश्रा को लगा एक और झटका, ऋषिता कोठारी और उनके बॉयफ्रेंड ने किया अनफॉलो

‘गलती मेरी है, मुझे माफ कर दो…’, ईशा सिंह से ब्रेअकप पर छलका अविनाश मिश्रा का दर्द, ट्रोल्स से की खास अपील

ईशा सिंह के फैंस पर भड़कीं अविनाश मिश्रा की बहन, बोलीं- ‘अब साइबर शिकायत करूंगी’, मिल रहे थे अभद्र मैसेज