TV न्यूज

Bigg Boss 16 पर गहराए संकट के बादल, शो शुरू होने से पहले ही आई ये बड़ी परेशानी

रियलिटी शोज की बात हो और सलमान खान के शो बिग बॉस का नाम न आए ऐसा भला हो सकता है। इस शो के 15 सीजन आ चुके हैं, लेकिन इसका क्रेज आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। फैंस को हर साल इस शो का बेसब्री से इंतजार रहता है। फैंस शो से जुड़ी हर अपडेप पर नजर रखते हैं। अब शो को लेकर एक और अपडेट सामने आ रही है जो आपका दिल दुखा सकती है।

2 min read
Jul 07, 2022
is salman khan reality show bigg boss 16 postponed know here
is salman khan reality show bigg boss 16 postponed know here

खबरें आ रही हैं कि बिग बॉस के सीजन 16 को स्थगित कर दिया गया है। दरअसल इस साल 'खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi)' का 12वां सीजन लंबा खिंचने वाला है, इसके बाद चैनल पर डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' प्रसारित किया जाएगा। लगातार आने वाले इन शो के कारण फैन्स भी यह मानने लगे हैं कि बिग बॉस का 16वां सीजन नवंबर 2022 तक स्थगित हो सकता है। हालांकि अब इस खबर में कितनी सच्चाई है इसका पता तो बाद में ही लग सकेगा।

इसके साथ ही #बिग बॉस तक नाम के एक ट्विटर हैंडल पर इस बात का खुलासा किया है कि शो को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। माना जा रहा है कि दोनों को चैनल पर एक-साथ चलाया जाए।

पहले आई खबरों के मुताबिक शो को अक्टूबर से शुरू किया जाना था। शो का प्रसारण रात 10.30 बजे होगा। वीकएंड पर इसका प्रसारण रात 9 बजे किया जाएगा। खबरें शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंटों के बारे में भी आ रही है। कुछ नाम सामने आए हैं, जिनके मुताबिक दिव्यांका त्रिपाठी का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। यूं तो दिव्यांका त्रिपाठी ने कई रिएलिटी शो में हाथ आजमाया है, लेकिन अब खबर है कि वो सलमान खान के शो 'बिग बॉस 16' में भी कदम रख सकती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिव्यांका त्रिपाठी को सलमान खान के शो 'बिग बॉस 16' के लिए अप्रोच किया गया है। इसके साथ ही दिव्यांका त्रिपाठी और 'बिग बॉस 16' के मेकर्स के बीच शो को लेकर बातचीत भी जारी है। हालांकि अभी तक किसी की ओर से 'बिग बॉस 16' पर आधिकारिक तौर से बयान नहीं दिया गया है। इसके अलावा सोशल मीडिया का जाना माना फेस जन्नत जुबैर, ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा का रोल निभाने वाली शिवांगी जोशी और माही विज का नाम भी चर्चा में है। हालांकि इस बारे में अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी दिव्यांका त्रिपाठी को 'बिग बॉस' के कई सीजन के लिए अप्रोच किया जा चुका है, लेकिन एक्ट्रेस ने खुद ही शो में कदम रखने से मना कर दिया था।

इस बार का बिग बॉस का ये सीजन दूसरे सीजनों से थोड़ा अलग होगा। इस सीजन में दर्शकों को नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे। साथ ही इस बार कंटेस्टेंट को दो टीमों में बांटा जाएगा और टीमों के बीच टास्क होंगे।

Published on:
07 Jul 2022 11:05 am