Jasmin Bhasin- Aly Goni Video: जैस्मिन भसीन से पहले अली गोनी की गर्लफ्रेंड नताशा थीं। अली गोनी को जैस्मिन ने उनकी गर्लफ्रेंड के सामने ही नेशनल टीवी पर प्रपोज कर दिया था। आइए देखते हैं नताशा का रिएक्शन कैसा था।
Jasmin Bhasin- Aly Goni Video: अली गोनी और जैस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री के आइडियल कपल में से एक माने जाते हैं। दोनों के बीज खूबसूरत केमिस्ट्री देखने को मिलती है। अली और जैस्मिन के बीच का प्यार दुनिया के सामने तब आया जब दोनों की एंट्री बिग बॉस 14 में हुई। लेकिन क्या आपको पता है कि जैस्मिन से पहले अली की गर्लफ्रेंड नताशा थी। एक्स गर्लफ्रेंड नताशा के सामने ही नेशनल टीवी पर जैस्मिन भसीन ने अली गोनी को प्रपोज किया था। नताशा को बिलकुल भी आइडिया नहीं था कि उनकी ही आंखों के सामने ऐसा कुछ होने वाला है। जैस्मिन द्वारा अली को प्रपोज करने पर नताशा शॉक्ड हो गई थी।
जैस्मिन भसीन से पहले अली गोनी की गर्लफ्रेंड नताशा स्तांकोविक थी। अली गोनी और नताशा ने साथ में 'नच बलिए 9' में पार्टिसिपेट किया था। इस शो में उन स्टार्स को बुलाया गया था जो ब्रेकअप के बाद भी दोस्त बनकर रहते हैं। इस शो के एक एपिसोड में टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन भी आई थी। जैस्मिन ने नताशा के सामने ही अली गोनी से प्यार का इजहार किया था। इस दौरान की वीडीयो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जैस्मिन अली से कहती हैं, ", मैं अली को बहुत प्यार करती हूं। सबको ऐसा लगता है जो भी लगता है क्योंकि अली है ही ऐसा। मतलब इसके लिए लड़कियां बोलने की जरूरत नहीं पड़ती। वो आंखों ही आंखों में घुमा लेता है सबको।"
अली नर्वस हो जाते हैं और अपनी आंखें घुमा लेते हैं क्योंकि उनकी मां भी शो देख रही होती हैं। इस दौरान नताशा अनकंफर्टेबल फील करती हैं। नताशा के रिएक्शन नॉरमल से बदल जाते हैं। जैस्मिन, नताशा और अली के इस वायरल वीडियो पर खूब कमेंट आ रहे हैं। फैंस जैस्मिन की हिम्मत और गट्स की खूब बड़ाई कर रहे हैं। फैंस ऐसे भी कमेंट कर रहे हैं कि नताशा के सामने जैस्मिन को अली से प्यार का इजहार करना बहुत बड़ी बात है। बता दें कि ये वीडियो शो नच बलिए 9 के एपिसोड का है ये एपिसोड भी नेशनल टीवी पर ऑन एयर हुआ था।
जैस्मिन भसीन ने दिल से दिल तक’, ‘दिल तो हैप्पी है जी’ और ‘नागिन 4’ फेमस टीवी शो में काम कर चुकीं हैं। जैस्मिन ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' और 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नजर आ चुकी हैं। जैस्मिन भसीन के फिल्मी करियर की अगर बात करें तो साल 2022 में पंजाबी फिल्म 'हनीमून' से एक्ट्रेस ने डेब्यू किया था।