TV न्यूज

पूर्व पत्नी माही विज के सपोर्ट में उतरे जय भानुशाली, बोले- ‘बेस्ट मदर’, मैरी कॉम से हुई थी ‘बिग बॉस 20’ में बहस

Jai Bhanushali Supports Ex Wife Maahi: 'बिग बॉस 20' में माही विज का मैरी कॉम के साथ विवाद पर अब पूर्व पति जय भानुशाली ने रिएक्शन दिया है। जय ने माही को सपोर्ट किया है।
2 min read
Sep 21, 2026
Jai Bhanushali Supports Ex Wife Maahi
Jai Bhanushali-Maahi Vij (फोटो सोर्स- IMDb)

Jai Bhanushali Supports Ex Wife Maahi: 'बिग बॉस 20' में माही विज और मैरी कॉम के बीच हुई तीखी बहस इन दिनों चर्चा में है। शो के एक टास्क के दौरान शुरू हुई दोनों की बहस बाद में पर्सनल कमेंट्स तक पहुंच गई थी। अब माही विज के पूर्व पति जय भानुशाली ने इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने माही के एक वीडियो पर कमेंट करते हुए उन्हें 'द बेस्ट मदर' बताया और दिल वाले इमोजी के साथ अपना समर्थन जताया।

माही विज के सपोर्ट में जय ने किया कमेंट

माही विज की टीम ने इंस्टाग्राम पर 'बिग बॉस 20' के उस एपिसोड की क्लिप शेयर की, जिसमें उनकी मैरी कॉम के साथ बहस हुई थी। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया था, 'कुछ कहानियां बहुत ही निजी होती है किसी के भी जज करने के लिए'। इस पोस्ट पर जय भानुशाली ने कमेंट करते हुए लिखा, 'द बेस्ट मदर' और इसके साथ लाल दिल वाले इमोजी भी लगाए। जय के इस कमेंट को माही के समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है।

कैसे शुरू हुई माही और मैरी कॉम की लड़ाई?

माही और मैरी कॉम के बीच विवाद 'बिग बॉस 20' के एक टास्क के दौरान शुरू हुआ। माही, उदिति सिंह और आसिफ खान को घर में उस सदस्य का नाम बताना था, जिसके बारे में उन्हें लगता है कि उसने गेम में सबसे कम योगदान दिया है। इस दौरान माही ने पूछा, 'उनका नाम क्या है? किकबॉक्सर?' इस पर उदिति सिंह ने मैरी कॉम का नाम लिया। इसके बाद मैरी और माही के बीच बहस शुरू हो गई।

बहस में पर्सनल लाइफ और मदरहुड तक पहुंची बात

बहस के दौरान मैरी कॉम ने माही विज के मेकअप और घर चलाने को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि केवल मेकअप करके सुंदर दिखने से घर नहीं चलता और मां होने के नाते माही को घर संभालने की जिम्मेदारी का पता होना चाहिए।

मैरी की बातों पर माही ने उन्हें अपनी मां होने की भूमिका को बहस में नहीं लाने के लिए कहा। हालांकि, दोनों के बीच बहस यहीं नहीं रुकी और बातचीत धीरे-धीरे एक-दूसरे की निजी जिंदगी तक पहुंच गई।

माही ने भी मैरी की शादी पर किया कमेंट

बाद में ईशा रिक्खी से बातचीत के दौरान माही ने कहा कि मैरी को उनके बच्चों को बहस में नहीं लाना चाहिए था। इसके साथ ही उन्होंने मैरी की शादी को लेकर भी टिप्पणी की। माही ने खुद को मैरी से बेहतर मां बताते हुए कहा कि वह ऐसी मां हैं, जो आज तक अपने पति की इज्जत करती हैं। उन्होंने मैरी की निजी जिंदगी को लेकर भी टिप्पणी की, जिसके बाद यह विवाद और ज्यादा चर्चा में आ गया।

जय और माही के रिश्ते की अब कैसी है बॉन्डिंग?

जय भानुशाली और माही विज भले ही कुछ समय पहले अलग हो चुके हैं, लेकिन दोनों अपने बच्चों तारा, राजवीर और खुशी की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं। दोनों के बीच अच्छे रिश्ते की बात भी सामने आती रही है।

'बिग बॉस 20' में माही की एंट्री के बाद से जय लगातार उनका समर्थन करते नजर आए हैं। अब मैरी कॉम के साथ विवाद के बीच उनका माही को 'बेस्ट मदर' कहना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

Updated on:
21 Sept 2026 04:47 pm
Published on:
21 Sept 2026 04:23 pm