TV न्यूज

रणवीर इलाहाबादिया के विवाद के बीच Kapil Sharma का वीडियो वायरल, मजाक पर मचा बवाल

Kapil Sharma Controversial Video: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने एक वीडियो को लेकर विवादों में आ गए हैं। कपिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मां-बाप पर कमेंट करते हुए दिख रहे है।
2 min read
• •
Updated: 13 Feb 2025, 5:00 PM IST
Kapil Sharma Controversial Video
Kapil Sharma Controversial Video

Kapil Sharma Controversial Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को लेकर जबरदस्त बहस चल रही है। हाल ही में उनके एक बयान को लेकर लोग नाराज हो गए, जिसके बाद उन्होंने माफी भी मांग ली। लेकिन ट्रोलिंग रुकने का नाम नहीं ले रही। कई लोगों ने उनके बयान को शर्मनाक बताया, जबकि कुछ का कहना है कि इससे ज्यादा आपत्तिजनक चीजें ओटीटी पर दिखाई जाती हैं।

इसी विवाद के बीच अब कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) भी चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने माता-पिता के झगड़े पर मजाक किया है। यह वीडियो सामने आते ही कपिल को भी ट्रोल किया जाने लगा।

क्या कहा कपिल शर्मा ने?

कपिल शर्मा का यह वीडियो 2023 के 'द कपिल शर्मा शो' के एक एपिसोड का है, जिसमें सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के कई सितारे गेस्ट के रूप में आए थे। एपिसोड की शुरुआत में कपिल ने मजाकिया अंदाज में कहा- ''हमारे देश में दो चीजों का जबरदस्त क्रेज है, एक फिल्में और दूसरा क्रिकेट। कोई बच्चा बोर्ड एग्जाम की पढ़ाई के लिए सुबह 4 बजे नहीं उठता, लेकिन क्रिकेट देखने के लिए जरूर उठ जाता है। कई लोग तो रात 2 बजे ही जाग जाते हैं और फिर मां-बाप की कबड्डी देखकर सो जाते हैं। इस बात पर शो में मौजूद लोग इस मजाक पर हंसने लगे, लेकिन अब यही मजाक कपिल के लिए मुसीबत बन गया है।

कपिल शर्मा को ट्रोल कर रहे लोग

कपिल के इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। कुछ लोग इसे एक हल्का-फुल्का मजाक मान रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि माता-पिता को लेकर ऐसा मजाक नहीं किया जाना चाहिए।

एक यूजर ने लिखा, कपिल एक शानदार कॉमेडियन हैं, उन्होंने इसे किसी गलत इरादे से नहीं कहा। वहीं, दूसरे ने कहा, ''मजाक की भी एक सीमा होनी चाहिए माता-पिता पर इस तरह का मजाक करना सही नहीं है। ''

हालांकि, अब तक कपिल शर्मा ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। किसी बड़े सेलिब्रिटी ने भी इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन रणवीर इलाहाबादिया के विवाद के बीच कपिल का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है।

Updated on:
13 Feb 2025, 5:00 PM IST
Published on: