31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 साल की Rekha ने दिया था पहला किसिंग सीन, एक्ट्रेस का रुला देने वाला Kiss का किस्सा

Rekha Kissing Scene: बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा ने सिर्फ 15 साल की उम्र में फिल्म 'दो शिकारी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के एक किसिंग सीन को लेकर बड़ा विवाद हुआ था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Nisha Bharti

•

Updated: 13 Feb 2025, 3:46 PM IST

Rekha Kissing Scene

Rekha Kissing Scene

Rekha Kissing Scene: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा ने बहुत कम उम्र में फिल्म ‘अंजाना’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म 1969 में शूट की गई थी, लेकिन इसे 10 साल बाद 'दो शिकारी' के नाम से रिलीज किया गया। फिल्म में रेखा के साथ विश्वजीत थे, जो उनसे करीब 25 साल बड़े थे। इस फिल्म के एक किसिंग सीन ने खूब विवाद खड़ा कर दिया और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। आइए जानते हैं, क्या है पूरा मामला….

रेखा को इस शख्स ने किया था जबरदस्ती Kiss

दरअसल उस फिल्म की शूटिंग के दौरान रेखा को बिस्वजीत के साथ एक रोमांटिक सीन (Rekha Kissing Scene) शूट करना था। लेकिन जब कैमरा ऑन हुआ तो निर्देशक ने 'कट' नहीं कहा और विश्वजीत ने अचानक रेखा को जबरदस्ती किस कर दिया। यह सीन बिना उनकी अनुमति के फिल्माया गया था। सेट पर मौजूद लोग सीटी और तालियां बजा रहे थे, लेकिन रेखा हैरान और डरी हुई थीं। वह इस सीन के लिए तैयार नहीं थीं, इसलिए शूट खत्म होते ही रोने लगीं।

यह भी पढ़ें: ये था बॉलीवुड का पहला ऑनस्क्रीन Kiss, सुशांत सिंह राजपूत की मूवी ने बनाया था ये खास रिकॉर्ड!

क्या है पूरा मामला

रेखा ने यासीर उस्मान द्वारा लिखित अपनी बायोग्राफी 'रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी' (Rekha: The Untold Story) में इस खौफनाक घटना का जिक्र किया है। इसमें लिखा है कि निर्देशक कुलजीत पाल और राजा नवाथे ने पहले से ही यह सीन बिना रेखा को बताए प्लान कर लिया था। जब शूटिंग शुरू हुई तो विश्वजीत ने रेखा को करीब पांच मिनट तक किस किया।

इस घटना के बारे में बताते हुए किताब में आगे लिखा है, ''जैसे ही राजा नवाथे ने ऐक्शन कहा, बिस्वजीत ने रेखा को अपनी बांहों में भर लिया और लिप्स पर Kiss करना शुरू कर दिया। रेखा अचानक शांत हो गई, क्योंकि इस Kiss के बारे में उन्हें पहले नहीं बताया गया था। कैमरा रोल करता रहा और डायरेक्टर ने बिना 'कट'बोले पूरे सीन कैमरा में कैद कर लिया। लगातार पांच मिनट तक बिस्वजीत रेखा को किस करते रहे।

यह भी पढ़ें: Valentine’s Day Special: अपने पार्टनर के साथ OTT पर देखें ये रोमांटिक फिल्में, दिन बन जाएगा खास

रेखा कुछ समझ ही नहीं पाईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए। जब इस पर सवाल उठे तो विश्वजीत ने सफाई दी कि यह उनका फैसला नहीं था, बल्कि निर्देशक का आइडिया था। डायरेक्टर का मानना था कि यह सीन फिल्म की कहानी के लिए जरूरी था।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन