TV न्यूज

जब कपिल ने फिल्म ‘पटाखा’ के लिए सुनील को दी बधाई, सामने से आया ये रिएक्शन…

सुनील ग्रोवर की फिल्म 'पटाखा' रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है।
2 min read
Sep 29, 2018
kapil sharma wishes sunil grover for pataakha
kapil sharma wishes sunil grover for pataakha

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कॅामेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच अब लड़ाई सुलझती दिखाई दे रही है। हाल में सुनील ग्रोवर की फिल्म 'पटाखा' रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। ऐसे में हाल में कपिल ने दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाते हुए सुनील को नई फिल्म 'पटाखा' के रिलीज पर बधाई दी। इतना ही नहीं इसपर सुनील का रिएक्शन भी सामने आया है।

दरअसल, 'पटाखा' के रिलीज के बाद कपिल ने ट्विटर के जरिए सुनील को लिखा, 'बधाईयां और शुभकामनाएं सुनील ग्रोवर जी। साथ ही मेरे फेवरिट विशाल भारद्वाज सर और रेखा भारद्वाज, मेरी तरफ से पूरी 'पटाखा' की टीम को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।'

साथ ही इसके जवाब में सुनील ग्रोवर ने लिखा,' धन्यवाद जी आपकी शुभकामनाओं के लिए।'सन ऑफ मनजीत' के लिए ऑल द बेस्ट। आपको सफलता मिले।' बता दें कि कपिल शर्मा पंजाबी फिल्म 'सन ऑफ मनजीत' को प्रोड्यूज कर रहे हैं। यह फिल्म अक्टूबर में रिलीज होगी।

गौरतलब है कि दोनों के बीच 2017 मार्च में ऑस्ट्रेलिया से लौटते वक्त फ्लाइट में झगड़ा हो गया था। तभी से सुनील और कपिल के बीच लड़ाई हुई। आरोप था कि कपिल ने सुनील ग्रोवर के साथ में फ्लाइट में मारपीट की थी, और सुनील को बुरा भला भी कहा था। हालांकि कपिल शर्मा ने मीडिया में अपनी इस गलती के लिए सुनील से माफी भी मांग चुके हैं।

Published on:
29 Sept 2018 10:42 am
Also Read
View All
ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा रेखा की कहानी पर छलके राजीव खंडेलवाल के आंसू, बोले- ‘मैं सिर झुकाकर माफी मांगता हूं’

’18 गोलियों के सहारे जिंदा था’, टीवी एक्टर प्रिंस नरूला का छलका दर्द, बोले- ‘शादी टूटने तक की आ गई थी नौबत’

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के तलाक के खुलासे पर भड़कीं हिना खान, बोलीं- बहुत ही अजीब बात है

‘मुझे लगा मैं मर जाऊंगी’, भाग्यश्री ने शिल्पा शेट्टी के शो को हां कहने पर दिया बयान, बोलीं- मां के साथ वक्त बिताना चाहती थी

‘आखिर कब तक?’ महिला सुरक्षा पर फूटा टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य का गुस्सा, बोलीं- ‘गुनहगार को मिले कैपिटल पनिशमेंट’