19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कपिल शर्मा के मुश्किल भरे वक्त में इस तरह मदद कर रही हैं अक्षय कुमर की पत्नी

ड्रिंक करने की लत से छुटकारा पाने के लिए कपिल बेंगलुरू के एक आयुर्वेदिक आश्रम में इलाज करा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
twinkle khanna helping kapil sharma's in bad days

twinkle khanna helping kapil sharma's in bad days

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा लंबे समय से मुश्किलों भरे दौर से गुजर रहे हैं। कपिल काफी वक्त से छोटे पर्दे से भी दूरी बनाए हुए हैं। वह आखिरी बार अपने ही कॉमेडी गेम शो 'फैमिली टाइम विद कपिल' को होस्ट करते नजर आए थे। दर्शकों को कपिल के इस शो से काफी उम्मीदें थीं लेकिन वह अपने फैंस की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाएं और ये शो शुरू होते ही बंद हो गया। इसकी वजह उनकी लाइफ में चल रही कॉन्ट्रोवर्सीज थी। बता दें कि इन सबकी वजह से कपिल काफी परेशान थे और उन्हें ड्रिंक करने की आदल लग गई जिसकी वजह से उनका वजन दिन ब दिन बढ़ता चला गया। ऐसे में उनकी मदद के लिए बॉलीवुड की एक फेमस हस्ती सामने आई है। उसने कपिल से अपना इलाज करने के लिए कहा। कपिल भी उनकी बात मानकर अपना इलाज एक बार फिर से करा रहे हैं।

इन कॉन्ट्रोवर्सीज में रहे हैं कपिल:
कपिल शर्मा का सबसे पहले उनके ही के को-एक्टर सुनील ग्रोवर के साथ झगड़ा हुआ। दोनों के बीच फ्लाइट झगड़ा शुरू हुआ था। जो कि काफी सुर्खियों में रहा था। वहीं पत्रकार संग बहस और गालीगलौच का मामला सामने आने से बात और बिगड़ती दिखाई दी। कपिल एक के बाद एक विवाद में फंसते चले गए थे। जिसकी वजह से उन्होंने टीवी से कुछ समय के लिए थोड़ी दूरी बनाने का फैसला किया। अब कपिल के जल्द ही स्क्रीन पर वापसी का इंतजार किया जा रहा है। वहीं खबर है कि कपल जल्दी ही टेलीविजन में वापसी कर रहे हैं। ऐसे में कपिल अपने लाइफस्टाइल में काफी बदलाव ला रहे हैं। इसके लिए वह अपना वजन घटाने पर काफी मेहनत कर रहे हैं।

ट्विंकल खन्ना की ये बात मान रहे हैं कपिल:
बता दें कि ड्रिंक करने की लत से छुटकारा पाने के लिए कपिल बेंगलुरू के एक आयुर्वेदिक आश्रम में इलाज करा रहे हैं। कपिल वहां डेटॉक्सिफिकेशन प्रोग्राम अटेंड कर रहे हैं। यही नहीं वह इस दौरान योगा और मेडीटेशन कर रहे हैं। सुनने में आ रहा है कि उन्हें 15 किलो वजन घटाना है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक- सोर्स के हवाले से कहा गया है कि कपिल ने ड्रिंक से दूरियां बना ली हैं। वह आश्रम में ट्विंकल खन्ना की हाल ही में लॉन्च हुई किताब Pyjamas Are Forgiving पढ़ रहे हैं। कपिल के एक करीबी दोस्त बताते हैं- कपिल इस आश्रम में पहले भी गए थे। लेकिन वह इस दौरान कोर्स को बीच में ही छोड़ गए थे। ऐसे में कपिल ने ड्रिंक करना भी शुरू कर दिया था। इस बार कपिल बहुत पसीना बहा रहे हैं। कपिल का कहना है कि अक्षय कुमार की वाइफ ट्विंकल खन्ना ने उन्हें ये ट्रीटमेंट लेने के लिए कहा है। ट्विंकल की बात को कपिल ने माना और वह इस बार अपना पूरा इलाज करा के ही वापस आएंगे।