11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अक्षय की मदद से वापसी करेंगे कपिल शर्मा! पोस्ट के जरिए खोला राज

हाल ही में कपिल ने अक्षय कुमार को लेकर एक ट्वीट किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 23 Sep 2018, 1:36 AM IST

kapil sharma

kapil sharma

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा लंबे वक्त से लाइमलाइट से दूर हैं। अब चर्चा है कि वह जल्द ही डिप्रेशन से उबर कर वापसी करने वाले हैं और इस वापसी में कपिल का साथ निभा रहे हैं बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार। इस राज से पर्दा खुद कपिल शर्मा ने उठाया है।

ट्वीट कर खोला राज
हाल ही में कपिल ने अक्षय कुमार को लेकर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है, 'चलो सोने का वक्त हो गया है। आजकल अक्षय कुमार को फॉलो कर रहा हूं।' इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि कपिल फिट रहने के लिए अक्षय के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। गौरतलब है कि अक्षय कुमार इंडस्ट्री के सबसे फिट एक्टर में से हैं। अक्षय अपना दिन सुबह जल्दी शुरू करना पसंद करते हैं ताकि शाम को वह खुद के लिए वक्त निकाल सकें।इस कारण वह लेट नाइट पार्टियों में भी शिरकत नहीं करते हैं।

जल्द करेंगे वापसी
कपिल ने अपने ट्वीट में यह भी बताया कि जल्द ही वह अपने नए शो के साथ कमबैक करेगे। इस ट्वीट पर जब उनके एक फैंस ने इस शो के लॉन्च के बारे में पूछा, तो कपिल ने लिखा कि दिवाली के आसपास उनका यह नया शो लॉन्च होगा। हालांकि इसकी डेट अभी तय नहीं है।

फिल्म का किया निर्माण
बता दें, कपिल ने वर्ष 2015 में प्रदर्शित फिल्म 'किस किसको प्यार करू' से बतौर अभिनेता बॉलीवुड में अपने कॅरियर की शुरूआत की। वह अब निर्माता भी बन गए हैं। कपिल शर्मा ने सुमित सिंह के साथ मिलकर पंजाबी फिल्म 'सन ऑफ मंजीत सिंह' का निर्माण किया है। यह फिल्म 12 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक विक्रम ग्रोवर हैं।

कपिल के लाइफ पर बनेगी बायोपिक
चर्चा है कि हिंदी फिल्म तेरी भाभी है पगले के डायरेक्टर विनोद तिवारी टीवी के इस सुपरस्टार के ऊपर फिल्म बनाने जा रहे हैं। निर्देशक विनोद तिवारी की इच्‍छा है कि वे कपिल शर्मा की बायोपिक बनाएं और उसमें कपिल खुद अपना किरदार करें। विनोद तिवारी का कहना है कि, 'अगर कपिल अपनी बायोपिक में अपना कैरेक्‍टर खुद प्‍ले करेंगे, तो उनके साथ काम करना अच्‍छा लगेगा। लेकिन अगर वे इससे इंकार करते हैं, तो उन्‍हें लगता है कि कपिल की जगह कृष्‍णा अभिषेक फिट होंगे। दोनों ही कॉमेडी में माहिर हैं, इसलिए कृष्‍णा अभिषेक कपिल शर्मा के चरित्र से न्‍याय कर सकेंगे।'