543 करोड़ की है ये फिल्म:
फिल्म '2.0' का अनुमानित बजट 543 करोड़ हैं। साथ ही सुनने में आया है की इसकी मार्केटिंग के लिए 150 करोड़ खर्च किए जाएंगे। आपको जानकर हैरानी होगी की इस फिल्म में जूनियर आर्टिस्ट की तो गिनती भी नहीं की जा सकती है। इस फिल्म में कितनी न्यू टेक्नालजी का उपयोग किया गया है। वहीं जारी हुए टीजर को तमिल, तेलुगू और हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है। '2.0' का हिंदी वर्जन का डिस्ट्रीब्यूशन धर्मा प्रोडक्शन कर रही है, वहीं तमिल वर्जन का डिस्ट्रीब्यूशन लायका प्रोडक्शन कर रही है। इस फिल्म को 7000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा।