अनुपम खेर ने मोदी के साथ की तस्वरी साझा की, जिसमें वह उनसे हाथ मिला रहे हैं। उन्होंने 'प्रधानमंत्री की ईमानदारी और बेहतरीन दूरदर्शिता की तारीफ की।' उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन की बधाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी। हमारी मातृभूमि भारत के लिए ईश्वर आपके सारे सपने साकार करे। आप कड़ी मेहनत, ईमानदारी और बेहतरीन दूरदर्शिता के साथ सालों तक हमारे देश का नेतृत्व करते रहें। आपके आलोचकों की रातों की नींद उड़ती रहे। आपके लिए दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना।'