
Karan Kundrra Tejasswi Prakash Marriage: तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 की विनर बनी थी। इस शो से उनका और करण कुंद्रा का रिश्ता सामने आया था। इस शो के बाद ही दोनों कपल ने अपना रिश्ता कंफर्म किया था। अक्सर दोनों की शादी से लेकर ब्रेकअप की चर्चाएं आती रहती है। अब दोनों की शादी की खबर सामने आई है। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है। हर कोई यही चाहता है कि टीवी का ये क्यूट कपल जल्द एक बंधन में बंध जाएं।
तेजस्वी और करण अक्सर साथी ही नजर आते हैं। दोनों को एक पावर कपल कहा जाता है। एक दूसरे को संभालते हुए ये कपल अपनी लाइफ में आगे बढ़ रहा है। दोनों छुट्टियां भी साथ में ही बिताते हैं। कपल के रिश्ते से दोनों के परिवार को भी कोई दिक्कत नहीं है। ऐसे में 'बिग बॉस ओटीटी 3' में कंटेस्टेंट बनकर आई मनीषा खटवानी ने करण और तेजस्वी की शादी को लेकर प्रिडिक्शन किया है।
मनीषा खटवानी एक टैरो कार्ड रीडर है। टाइम्स नाउ से खास बातचीत में मनीषा ने बताया. तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा अगले साल शादी कर लेंगे। दोनों ने शादी की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, कपल की तरफ से अभी इसकी कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।