
हाल में खबर आई थी कि करण वाही और फिल्म प्रोड्यूसर एमएएस नागर को पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। यह खबर आने के बाद सभी अभिनेता करण वाही को ही दोषी मान रहे थे। लेकिन आरोपी एक्टर करण वाही नहीं बल्कि कोई और है। यह कन्फ्यूजन एक जैसा नाम होने की वजह से हुआ। अब अभिनेता ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई बताई है और लोगों को असली आरोपी का चेहरा भी दिखाया है।
करण ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लिख इस बारे में बताया है। उन्होंने लिखा,'मैं कुछ मीडिया पोर्टल से रिक्वेस्ट करना चाहता हूं कि वो थोड़ा जिम्मेदार बनें। अपनी खबरों में मेरी फोटो लगाने से पहले वो जांच कर लें कि किस करण वाही के बारे में बात की जा रही है। आपकी लापरवाही किसी को मुसीबत में डाल सकती है।'
करण ने अपने इंस्टाग्राम पर असली आरोपी की एक तस्वीर भी शेयर की है। इस आरोपी का नाम भी करण वाही है। बता दें कि करण इन दिनों लंदन में हैं और वहां छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं। वहीं अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही शो 'कसौटी जिंदगी..' में मिस्टर बजाज के रोल में नजर आएंगे।