TV न्यूज

‘कसौटी जिंदगी की’ शो में जैनिफर और सुरवीन का पुराना डांस वीडियो हो रहा वायरल, याद आए बीते दिन

हाल में उस दौरान की उनकी एक वीडियो अचानक वायरल हो रही है। इस वीडियो में दोनों जमकर डांस करती हुई नजर आ रही है।
2 min read
• •
Updated: 26 May 2018, 10:14 AM IST
jennifer winget
jennifer winget

काफी सालों से जेनिफर विंगेट और सुरवीन चावला टेलीविजन की दुनिया में मशहूर हैं। दोनों एक्ट्रेसेस ने लोगों के बीच अपनी एक खास पहचान बना रखी है। आज जहां जेनिफर ने अपने क्यूट अंदाज की वजह से लोगों का दिल जीता है तो वहीं सुरवीन अपने हॅाट लुक्स के लिए जानी जाती हैं। पर क्या आप जानते हैं दोनों अदाकाराओं ने एक वक्त पहले साथ काम किया था। कुछ साल पहले दोनों एकता कपूर के शो कसौटी जिंदगी की में साथ दिखाई दी थीं। हाल में उस दौरान की उनकी एक वीडियो अचानक वायरल हो रही है। इस वीडियो में दोनों जमकर डांस करती हुई नजर आ रही है।

दरअसल इस वीडियो में जेनिफर और सुरवीन प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ के मशहूर गाने ‘पिया-पिया’ पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। .यह इस शो में जेनिफर और सुरवीन का इन्ट्रोडक्शन सीन था।

गौरतलब है कि ‘कसौटी जिंदगी की’ अपने जमाने का मशहूर टीवी शो था। इस शो में सीजेन खान और श्वेता तिवारी ने मुख्य किरदार निभाया था। भूमिका में थे। इसके अलावा इस शो में रोनित रॉय ने मिस्टर बजाज का किरदार अदा किया था। जेनिफर इस सीरियल में स्नेहा के रोल में दिखाई दी थी वहीं सुरवीन ने कसक की भूमिका अदा की थी। हाल में खबर है कि इस शो का सीक्वल बनने जा रहा है। ऐसे में देखना होगा की इस शो में कौन लीड किरदार निभाता है।

जेनिफर की तो इन दिनों कलर्स चैनल के सीरियल ‘बेपनाह‘ में नजर आ रही हैं। इस सीरियल में उनके अपोजिट हर्षद चोपड़ा है। वैसे इस शो ने जिस तरह से पहले ही हफ्ते में टीआरपी बटोर ली थी उससे यह कहना गलत नहीं होगा की जेनिफर इस वक्त पूरे देश की सबसे चहीती स्टार बन चुकी हैं। इससे पहले शो 'बेहद' में भी विलेन का किरदार निभाते हुए उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया था और अब यह शो लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’