‘बेपनाह‘ में इन दिनों आदित्य और जोया की कैमिस्ट्री देखने लायक है। सीरियल में हर दिन एक ट्विस्ट आ रहा है। एक समय ऐसा था कि जोया और आदित्य एक दूसरे की शक्ल भी नहीं देखना चाहते थे, लेकिन अब आदित्य जोया को अपनी आँखों के सामने रखने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। खेर अभी वह खुद नहीं जानते की उन्हें जोया से प्यार हो रहा है। इसी के साथ एक और बड़ी खबर का पता चला है। बता दें आने वाले एपिसोड में जोया और आदित्य शादी कर लेंगे। असल में यह एक कॅान्ट्रेक्ट के लिए की जाने वाली शादी होगी। लेकिन यह सब होने के बाद दोनों की मुश्किलें कम नहीं होगी। बताया जा रहा है कि जोया की ननद को यह बर्दाश्त नहीं होगा और वह जोया का जीना मुश्किल कर देगी। लेकिन अगर आपका मानना है कि इस शादी के बाद जोया और आदित्य की मुश्किलें कम हो जाएगी तो आप गलत है।