
टीवी क्वीन एकता कपूर के शो 'kasautii zindagii kay 2' के अनुराग बसु का रोल प्ले करने वाले पार्थ समथान इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे है। शुक्रवार को एक्टर के पिता का निधन हो गया था। इसकी खबर मिलने पर वह शो की शूटिंग छोड़कर पुणे पहुंचे थे। पिता के अंतिम संस्कार के दो दिन बाद पार्थ ने दोबारा शूटिंग शुरू कर ली है।
खबरों के अनुसार पार्थ समथान ने रविवार को दोपहर 2 बजे की शिफ्ट के वक्त शूटिंग शुरू की। वो अपने पिता के बेहद करीब थे। पार्थ मीडिल क्लास फैमिली से आते हैं। लेकिन अपने सफल कॅरियर के दम पर उन्होंने कुछ महीने पहले ही मुंबई में अपना घर खरीदा था।
'कसौटी जिंदगी की 2' इन दिनों आ रहे नए-नए ट्विस्ट दर्शकों को बहुत पसंद आ रहे है। इस शो में कोमोलिका का किरदार निभाने वाली हिना खान शो से ब्रेक लेने जा रही हैं। वह जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएगी।