TV न्यूज

Video: ‘कसौटी जिदंगी की-2’ का नया प्रोमो आया सामने, कोमोलिका की दिखी पहली झलक

शो 'कसौटी जिदंगी की-2' 25 सितंबर से रात 8 बजे ऑनएयर होगा।
2 min read
Sep 24, 2018
kasautii zindagii kay 2 new promo out
kasautii zindagii kay 2 new promo out

टीवी का फेमस रह चुका शो 'कसौटी जिदंगी की-2' एक बार फिर से शुरू होने वाला है। इस शो का नया प्रोमो रिलीज किया गया है। शो 25 सितंबर से रात 8 बजे ऑनएयर होगा। एक बार फिर इस शो में लव स्टोरी दिखाई जाएगी। इस शो में जहां प्रेरणा और अनुराग की जोड़ी को दर्शक आज तक नहीं भूल सके। वहीं इस शो की विलेन कोमोलिका को भी लोग भूल नहीं पाए हैं। 'कसौटी जिदंगी की-2' के जारी प्रामो में कोमोलिका की पहली झलक देखने को मिली है।

जहां पिछली बार कोमोलिका के रोल को उर्वशी ढोलकिया ने निभाया था। वहीं इस बार इस रोल को हिना खान अदा करती नजर आएंगी। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि प्रोमो में दिखने वाली लड़की कोमोलिका ही है। प्रोमो में कोमोलिका का बैक लुक ही देखने को मिलता है। उर्वशी ढोलकिया की तरह ही नई कोमोलिका भी अपने लटों को घुमाती दिख रही हैं। इसी स्टाइल की वजह से लोग कयास लगा रहे हैं कि ये कोमोलिका ही है। बता दें कि शो में हिना खान के इस लुक को काफी स्टाइलिश रखा गया है। वीडियो में वे बैकलेस ब्लाउज में काफी ग्लैमरस लग रही हैं। हिना की अदाएं और चाल-ढाल पुरानी कोमोलिका की याद दिलाती है।

जारी हुए प्रोमो के अनुसार प्रेरणा-अनुराग के पापा उनकी शादी करने के बारे में सोच रहे हैं। लेकिन पिछली बार की तरह ही अनुराग की मां इस शादी के खिलाफ हैं। वह अपने बेटे के लिए कोई हाफी क्लास लड़की चाहती हैं। न कि प्रेरणा जैसी मिडिल क्लास लड़की। वह प्रेरणा को अपनी बहू नहीं बनाना चाहती। इसी के बाद एंट्री होती है कोमोलिका की। इस शो के प्रमोशन को लेकर इस बार एकता कपूर ने काफी मेहनत की है। वहीं अब सामने आए प्रोमो ने इस शो के लिए फैंस की दिलचस्पी को और भी बढ़ा दिया है।

Published on:
24 Sept 2018 07:35 pm