TV न्यूज

KBC: रेलवे में नौकरी करने वाले सोमेश नहीं जानते PNR का फुलफॉर्म, अबतक जीते 25 लाख

शो के दूसरे दिन हॉट सीट पर किस्मत आजमाने पहुंचे बिहार के सोमेश कुमार चौधरी।

2 min read
Sep 05, 2018
kaun banega crorepati 10 second episode all updates

अमिताभ बच्चन के फेमस टीवी गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 10' का आगाज हो चुका है। शो के दूसरे दिन हॉट सीट पर किस्मत आजमाने पहुंचे बिहार के सोमेश कुमार चौधरी।

सोमेश ने खेल के दौरान अपनी तीनों लाइफ लाइन गंवा दीं। एक प्रश्न था, कि रेवले और एयर टिकट के संबंध में पीएनआर में आर का क्या मतलब होता है। इस सवाल के जवाब सोमेश रेलवे में होने के बावजूद नहीं दे पाए। इसपर उन्होंने जनता की राय वाली लाइफ लाइन चुनी। इसका सही जवाब 'रिकॉर्ड' था। पीएनआर का फुलफॉर्म 'पैसेंजर नेम रिकॉर्ड' होता है।

अबतक सोमेश उम्दा खेलते हुए 25 लाख रुपए जीत चुके हैं। वो बुधवार को भी खेलेंगे। केबीसी की एक्सपर्ट थीं ऋचा अनुरुद्ध। वे टीवी जर्नलिस्ट हैं।

शो के दौरान अमिताभ और सोमेश ने कई मजेदार किस्से शेयर किए। अमिताभ ने बताया कि जब वे और उनके दोस्त जवानी के दिनों में नौकरी न मिलने से परेशान थे। उस दौरान उनके दोस्त ने कहा था कि उन्हें नौकरी इसलिए नहीं मिल रही, क्योंकि उनके पिता ने उन्हें पैदा किया। ये बात अमिताभ को अंदर तक महसूस हो गई और उन्होंने घर जाकर गुस्से में अपने पिता हरिवंश राय बच्चन से पूछ लिया,' आपने हमें पैदा क्योंकि किया?' यह बोलकर अमिताभ चले गए। दूसरे दिन अमिताभ के पिता ने एक चिट्टी अमिताभ के लिए छोड़ी, जिस पर लिखा था...

जिंदगी और जमाने की

कशमकश से घबराकर

मेरे बेटे मुझसे पूछते हैं कि

हमें पैदा क्यों किया था?

और मेरे पास इसके सिवाय

कोई जवाब नहीं है कि

मेरे बाप ने मुझसे बिना पूछे

मुझे क्यों पैदा किया था?

और मेरे बाप को उनके

बाप ने बिना पूछे उन्हें और

उनके बाबा को बिना पूछे उनके

बाप ने उन्हें क्यों पैदा किया था?

ये भी पढ़ें

Jio यूजर्स घर बैठे जीत सकते हैं करोड़ों रुपये, जानें कैसे
Published on:
05 Sept 2018 10:36 am
Also Read
View All