आपको बता दें KBC के 9वें सीजन की तरह ही इस बार भी लाखों रुपये का इनाम जाता जा सकता है। इसके लिए यूजर्स को सबसे पहले jio kbc pay along खेलना होगा। शो के दौरान पूछे गए सवालों का आपको जवाब देना होगा। इसके लिए आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन पर Jiochat App के जरिए पूछे गए सवालों का सही जवाब देकर लाखों रुपये का इनाम जीत सकते हैं। हालांकि, जियो के अलावा अन्य कंपनियों के यूजर्स Jio KBC Pay Along नहीं खेल सकते हैं। ऐसे में दूसरे टेलीकॉम कंपनी के यूजर्स एसएमएस, कॉल, KBC ऐप या वेबसाइट और सोनी लाइव के जरिए लाइव खेलकर लाखों रुपये का इनाम जीत सकते हैं।