नई दिल्ली: रिलायंस जियो के आने के बाद टेलीकॉम मार्केट में स्पर्धा इतनी बढ़ा गई है कि आए दिन कंपनियां अपने यूजर्स को खुश रखने के लिए सस्ते से सस्ता प्लान पेश करती रहती हैं। साथ ही सभी कंपनियों के कई तरह के पैक्स अलग-अलग वैधता के साथ बाजार में उपलब्ध हैं। आज हम आपके लिए इन कंपनियों के70 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान की लीस्ट ले कर आए हैं। यहां आप जान सकेंगे की कौन सी कंपनी अपने यूजर्स को ज्यादा फायदा दे रही है।