TV न्यूज

Bigg Boss का हिस्सा बनने पर Kavita Kaushik को आज तक होता है पछतावा, कहा- ‘सोचकर भी आ जाती है उल्टी’

कॉन्ट्रोवर्सी शो के नाम से चर्चित बिग बॉस जब भी आता है तहलका मचा देता है। बिग बॉस इतने सालों से लोकप्रिय शोज की लिस्ट में शुमार है। इस शो में कइयों के राज से पर्दा उठता है तो कइयों के हैरान करने वाले खुलासे होते हैं। यहां कई नई कहानियां जन्म लेती हैं। ये शो कुछ के लिए वरदान तो कुछ के लिए अभिशाप बन जाता है।

2 min read
Jul 11, 2022
kavita kaushik statement on regretting to be a part of bigg boss 14
kavita kaushik statement on regretting to be a part of bigg boss 14

एक्ट्रेस कविता कौशिक (Kavita Kaushik) सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) के 14वें सीजन में नजर आई थीं। शो में इनका एक्स्पीरियंस बहुत ही खराब रहा था। शो का हिस्सा बनने का पछतावा आज तक कविता कौशिक को होता है। शो में कविता कौशिक (Kavita Kaushik) ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री मारी थी। शो में एजाज खान के साथ उनकी लड़ाई काफी चर्चित रही थी। यहां तक कि रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला से भी उनकी बहस हो गई थी, जिसके चलते उनकी छवि काफी खराब हो गई थी।

हाल ही में दिए गए इंटरव्यू कविता कौशिक ने बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का हिस्सा बनने पर पछतावा जाहिर किया। उन्होंने कहा , "हां, मुझे बुरा लगता है क्योंकि वास्तव में मेरा अनुभव काफी बुरा रहा था। मैं अब भी कभी-कभी इसके बारे में सोचकर बीमार महसूस करती हूं। कई बार मुझे उल्टी भी आ जाती है।"

इससे पहले भी कविता कौशिक ने शो को लेकर एक इंटरव्यू में बात की थी। उन्होंने कहा था, यह शो केवल दोगले लोगों के लिए बना है और मैं हमेशा दिल से सोचती हैं। मैं शो में हमेशा सच्ची रही। लेकिन उस घर के अंदर लोगों को काफी केल्कुलेटिव होना पड़ता है। अलर्ट रहना पड़ता है और जो आप असल में हैं, वह तो शो बिल्कुल भी नहीं दिखाना होता। अगर आप दोगले नहीं हैं तो आपका गुस्सा कभी भी फूट सकता है।

कविता के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने क्राइम थ्रिलर 'तेरा छलावा' से अपना ओटीटी डेब्यू किया था। आपको बता दें कि Bigg Boss s का 16वां सीजन जल्द दस्तक देने वाला है। बताया जा रहा है कि बिग बॉस 16 अक्टूबर 2022 में टेलीकास्ट किया जाएगा। खबरें शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंटों के बारे में भी आ रही है। कुछ नाम सामने आए हैं, जिनके मुताबिक दिव्यांका त्रिपाठी का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। यूं तो दिव्यांका त्रिपाठी ने कई रिएलिटी शो में हाथ आजमाया है, लेकिन अब खबर है कि वो सलमान खान के शो 'बिग बॉस 16' में भी कदम रख सकती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिव्यांका त्रिपाठी को सलमान खान के शो 'बिग बॉस 16' के लिए अप्रोच किया गया है। इसके साथ ही दिव्यांका त्रिपाठी और 'बिग बॉस 16' के मेकर्स के बीच शो को लेकर बातचीत भी जारी है। हालांकि अभी तक किसी की ओर से 'बिग बॉस 16' पर आधिकारिक तौर से बयान नहीं दिया गया है। इसके अलावा सोशल मीडिया का जाना माना फेस जन्नत जुबैर, ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा का रोल निभाने वाली शिवांगी जोशी और माही विज का नाम भी चर्चा में है। हालांकि इस बारे में अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं है।

Published on:
11 Jul 2022 10:37 am