नई दिल्ली। क्वीज गेम शो कौन बनेगा करोड़पति का 12वां सीज़न शुरू हो गया है। बीते शक्रवार को शो का 20वां एपिसोड टेलिकास्ट हुआ था। शुक्रवार को कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में इस बार फूछत्तीसगढ़ में रहने वाली फूलबासन यादव ने हॉट सीट पर स्थान को ग्रहण किया। इस दौरान खेल में उनकी मदद के लिए हम आपके हैं कौन फेम एक्ट्रेस रेणुका शहाणे दिखाई दीं। शो के दौरान फूलबासन ने अपनी जिदंगी से जुड़े संघर्ष की कही कहानियों का बताया। जिसे सुन शो के होस्ट अमिताभ बच्चन भी हैरान हो गए और उनकी हिम्मत की दाद देने लगे।
फूलबासन का संघर्षभरा जीवन
हॉटसीट पर बैठी फूलबासन यादव ने शो में अपने जीवन के बारें में बात करते हुए बताया कि वह बचपन से चाहती थीं कि वह खूब पढ़ाई करें, लेकिन गरीबी के कारण उनके माता-पिता उनका यह सपना पूरा नहीं कर पर पाए। कुछ समय बाद फूलबासन ने जिंदगी में कुछ अच्छा और बढ़ा करने का ठान लिया। उन्होंने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए खूब संघर्ष किया।
बचपन में ही हो गई थी शादी
शो के दौरान फूलबासन ने बताया कि वह जब महज 12 साल की थी। तभी उनकी शादी एक चरवाहे से करा दी गई थी। शादी के महज कुछ महीनों बाद ही वह मां बन गई थीं। शादी के बाद भी वह लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जिसके बाद उन्होंने तय किया कि वह बाल विवाह, गरीबी और भुखमरी जैसी परेशानियों के खिलाफ आवाज़ उठाएंगी।
महिला सशक्तिकरण के लिए करती हैं काम
सैकड़ों परेशानियों का सामना करने के बाद आज फूलबासन 2 लाख महिलाओं संग जुड़ चुकी हैं। वह 'मां बम्लेश्वरी जनहित कार्य समिति' नाम के संगठन संग काम करती हैं। जिसके जरिए वह महिलाओं के लिए महिला सशक्तिकर का काम करती हैं। कौन बनेगा करोड़पति के मंच से सुनाई गई फूलबासन के जीवन की कहानी ने कई और महिलाओं के सामने भी आगे बढ़ने और चुनौतियों का सामना करने का उदाहरण पेश किया है।
जीते 50 लाख रुपए
शुक्रवार के कर्मवीर एपिसोड में फूलबासन ने 50 लाख रुपए जीते थे। जिसके बाद वह काफी खुश नज़र आईं। आपको बता दें उनसे 50 लाख के लिए यह सवाल पूछा गया था कि कौन एक पर्यावरणविद थीं जिन्हें, अपने राज्य हिमाचल प्रदेश में अवैध खनन के खिलाफ लड़ाई लड़ाने और जोरदार आवाज़ उठाने के लिए जाना जाता है। इस प्रश्न का जवाब देने के लिए उन्होंने अपनी हेल्पलाइन अस्क द एक्सपर्ट की मदद ली। जिसमें किंकरी देवी सही जवाब होते ही वह 50 लाख रुपए जीत गई।