3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

KBC 12: राजस्थान के 10वीं फेल कारपेंटर ने जीते 6.40 लाख, हिंदू धर्मग्रंथ ‘रामायण’ से पूछा गया था दसवां सवाल

Kaun Banega Crorepati में राजस्थान के Raghunath Ram ने लिया हिस्सा 10वीं फेल Raghunath Ram ने जीते 6 लाख 40 हज़ार की धनराशि गांव में करते हैं कारपेंटर का काम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 8 Oct 2020, 2:04 PM IST

 Raghunath won 6 lakh 40 thousand by giving correct answer to the question related to Ramayana in Kaun Banega Crorepati

Raghunath won 6 lakh 40 thousand by giving correct answer to the question related to Ramayana in Kaun Banega Crorepati

नई दिल्ली। गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 12' भी बाकी सीज़न्स की तरह ही दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। इस बार एपिसोड में पूछे जा रहे कई सवाल खूब सुर्खियां बंटोर रहे है। हाल ही में केबीसी के पिछले एपिसोड में रधुनाथ राम नाम के एक कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया था। वह राजस्थान के रहने वाले हैं। वह 10वीं फेल यानी कि कह सकते हैं कि उन्होंने नौंवी तक ही पढ़ाई की है और गांव में बढ़ई का काम करते हैं, लेकिन उनका ज्ञान देख शो के होस्ट अमिताभ बच्चन भी दंग रहे गए और बोल पड़े कि भैया कहां से लाए हो इतना ज्ञान। खेल की बात करें तो 9वीं कक्षा तक पढ़ें रघुनाथ ने बेहद ही शानदार तरीके से खेल को खेला और 6.40 लाख की रकम अपने नाम की।

हॉट सीट पर बैठे रघुनाथ से जब 6.40 लाख से पूछा गया कि रामायण के मुताबिक रावण की तलवार का क्या नाम था? जिसका जवाब देते हुए रघु ने बताया 'चंद्रहास' है। जिसे सुन बिग बी भी हैरान हो गए थे। उनका यह जवाब बिल्कुल सही निकला और उन्होंने 6 लाख 40 हज़ार की रकम को जीत लिया। अगले पड़ाव पर जब उनसे 12 लाख 50 हज़ार के लिए सवाल पूछा गया तो वह अटक गए और जबाव ना आने पर गेम को क्विट करने का फैसला ले लिया। यह प्रश्न NIA से जुड़ा हुआ था। शो के दौरान उन्होंने बताया कि वह भी कोरोनावायरस की चपेट में आ गए थे। लेकिन उन्होंने वायरस को मात दी और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए।

आपको बता दें फास्टेट फिंगर फर्स्ट में रघु ने महज 6 सेंकड में सवाल का जवाब दिया था। । हॉट सीट पर बैठने के बाद उन्होंने दूसरे प्रश्न पर ही अपनी पहली लाइफ लाइन का इस्तेमाल कर लिया था। अंत में वह 6 लाख 40 हज़ार की रकम जीत कर अपने घर लौटे गए। कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीज़न को आज भी अपने पहले करोड़पति का इंतजार है। अब यह देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि वह कौन खुश किस्मत होगा जिसके सिर पर केबीसी के 12वें सीज़न के करोड़पति का ताज़ सजेगा।