TV न्यूज

Khatron Ke Khiladi 14 Update: रोहित शेट्टी के शो KKK 14 पर आया ये अपडेट, नए पोस्ट से मची खलबली

Khatron Ke Khiladi 14 Update: 'खतरों के खिलाड़ी 14' का आगाज जल्द होने वाला है। इसके होस्ट रोहित शेट्टी ने शो से जुड़ी एक अपडेट दी है। आइए जानते हैं।

2 min read
Jun 21, 2024
खतरों के खिलाड़ी 14 पर आया अपडेट

Khatron Ke Khiladi 14 Update: रोहित शेट्टी के शो 'खतरों का खिलाड़ी 14' के लिए फैंस को बेसब्री से इंतजार है। मौजूदा वक्त में डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपने इसी शो की शूटिंग रोमानिया में कर रहे हैं। इस बीच रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक अपडेट दी है, जिसके बाद से ही फैंस के बीच इस शो का क्रेज और भी बढ़ गया है।

रोहित शेट्टी ने KKK 14 से जुड़ा किया ये पोस्ट

रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'खतरों के खिलाड़ी 14' से जुड़ी फोटोज शेयर की है। पहली फोटो में रोहित शेट्टी सेट पर टहलते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में रोहित एक ट्रक और जलती हुई कार से जुड़े एक स्टंट के बीच में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ रोहित शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, 'खतरों के खिलाड़ी के रॉ और असली स्टंट… यही मुझे अपने शो के बारे में पसंद है… यह मुझे एक स्टंटमैन के रूप में अपने जवानी के दिनों को फिर से जीने का मौका देता है।'

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 की ऐसी होगी 'ट्रॉफी', LEAK हुई फोटो

KKK 14 के कंटेस्टेंट की लिस्ट

इस बार रोहित शेट्टी के शो में कृष्णा श्रॉफ, असीम रियाज, अदिति शर्मा, करण वीर मेहरा, नियति फतनानी, शिल्पा शिंदे, गशमीर महाजनी, केदार आशीष मेहरोत्रा, निमृत कौर अहलूवालिया, शालिन भनोट, अभिषेक कुमार और सुमोना चक्रवर्ती हिस्सा लिए हैं।

Updated on:
21 Jun 2024 03:43 pm
Published on:
21 Jun 2024 03:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर