7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pregnant Richa Chadha के बेबी बंप को ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड ने छुआ, होने वाली मां का आया ऐसा रिएक्शन

Pregnant Richa Chadha:ऋचा चड्ढा अपनी प्रेग्नेंसी के लास्ट फेज में हैं। इस बीच उनकी एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें उनके बेबी बंप को ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड छुती हुई नजर आ रही हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

Jun 21, 2024

Pregnant Richa Chadha

ऋचा चड्ढा और अली फजल जल्द बनने वाले हैं पेरेंट्स

Pregnant Richa Chadha: हीरामंडी की एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा जल्द ही मां बनने वाली हैं। वह अपनी प्रेग्नेंसी के लास्ट फेज में हैं। उन्होंने 9 फरवरी को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर अनाउंस की थी, जिसके बाद से ही फैंस खुशखबरी सुनने के लिए बेताब हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें ऋचा चड्ढा के बेबी बंप को ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद हाथ लगाती नजर आ रही हैं। सबा के अलावा वहां 2 और लोग भी मौजूद होते हैं।

ऋचा चड्ढा के बेबी को महसूस करते हुए सबा आजाद की फोटो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल इस फोटो में ऋचा चड्ढा अपने दोस्तों के साथ बैठी हैं। इसमें ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद, कंटेंट क्रिएटर स्मृति किरण और साउथ एक्ट्रेस पार्वती हैं। स्मृति ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस फोटो को शेयर करते हुए बताया, "जब ऋचा चड्ढा बात करती हैं तो उनका बेबी मूव करता है। ये बात जानने के बाद सभी उनका बेबी बंप छूने के लिए भागे। भले ही सबा और पार्वती कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन ऋचा के बेबी की फेवरेट मौसी ही रहेंगी।" इसके बाद ऋचा चड्ढा बेहद इमोशनल हो जाती हैं। उन्होंने स्मृति की इस स्टोरी को रि-शेयर कर इसे क्यूट भी बताया है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 की ऐसी होगी 'ट्रॉफी', LEAK हुई फोटो

ऋचा चड्ढा और अली फजल

ऋचा चड्ढा अपनी प्रेग्नेंसी के लास्ट फेज में हैं, वहीं उनके हस्बैंड अली फजल 'मिर्जापुर 3' के प्रमोशन में लगे हुए हैं। ऋचा और अली ने 4 अक्टूबर, 2022 को परिवार के बीच शादी की थी। अब कपल जल्द ही अपने पहले बेबी का वेलकम करने के लिए तैयार हैं।