TV न्यूज

11 साल बाद बंद होने जा रहा ये टीवी का फेमस सीरियल? इस दिन आ सकता है आखिरी एपिसोड

Tv Serial Off Air: टीवी का फेमस शो जिसे दर्शकों ने बेहद प्यार दिया था उसके 11 साल बाद बंद होने की उम्मीद है। आइये जानते हैं कब और किस दिन टेलिकास्ट होगा आखिरी एपिसोड…
2 min read
• •
Updated: 13 Aug 2025, 3:11 PM IST
Kumkum bhagya
कुमकुम भाग्य जल्द हो सकता है बंद

Kumkum Bhagya Off Air: सालों से लोगों को एंटरटेन करने वाला टीवी शो कुमकुम भाग्य अब ऑफ एयर हो सकता है। जी टीवी के इस शो पर जल्द ताला लगने वाला है। अब इस शो के बंद होने का कारण भी सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि कुमकुम भाग्य शो पर ताला इस वजह से लगने की उम्मीद है क्योंकि इसकी TRP गिर चुकी है। आइये जानते हैं कि कुमकुम भाग्य कब और किस मोड़ पर अपने दर्शकों को अलविदा कह सकता है।

कुमकुम भाग्स शो होगा जल्द ऑफ एयर (Kumkum Bhagya Off Air)

एकता कपूर को टीवी क्वीन कहा जाता है। वह जो भी शो लेकर आती हैं वह अक्सर सुपरहित होते हैं। उन्हीं में से एक कुमकुम भाग्य भी है। कुमकुम भाग्य जी टीवी पर साल 2014 में शुरू हुआ था और तब से 2025 तक लगभग 11 साल तक कुमकुम भाग्य दर्शकों का मनोरंजन करते आया है। कुमकुम भाग्य अपने शुरुआत में न सिर्फ दर्शकों का पसंदीदा शो बन गया था, बल्कि TRP की बड़े-बड़े शो को टक्कर देता था, लेकिन पिछले कुछ समय से कुमकुम भाग्य की TRP लगातार गिर रही है। 

आखिरी एपिसोड आखिरी एपिसोड इस दिन होगा टेलिकास्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की अनुसार, कुमकुम भाग्य बंद होने वाला है। शो के आखिरी एपिसोड के ऑन एयर होने की डेट भी सामने आ गई है, कहा जा रहा है कि कुमकुम भाग्य का आखिरी एपिसोड 7 सितंबर को होगा। इसके बाद शो हमेशा के लिए अपने दर्शकों को अलविदा कह देगा।

आखिरी एपिसोड में दिखाई जाएगी शादी

कुमकुम भाग्य सीरियल से जुड़ी  खबर यह भी आ रही है कि चैनल द्वारा एकता कपूर को दो ऑप्शन दिए गए थे, जिसमें उन्हें या तो शो बंद करना था या फिर इसे 7 बजे के स्लॉट पर शिफ्ट करना था, लेकिन एकता कपूर ने इसे बंद करने का फैसला किया है, क्योंकि शो की TRP अच्छी नहीं है। वहीं कहानी की एंडिंग की बात करें तो प्रार्थना और रौनक की शादी के साथ शो की हैप्पी एंडिंग होगी।

Updated on:
13 Aug 2025, 3:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’