TV न्यूज

लापतागंज एक्टर अरविंद कुमार की शूटिंग पर जाते समय हार्ट अटैक से मौत, रोहिताश का खुलासा- एक-एक पैसे को परेशान थे

Lapataganj Actor Arvind kumar Dies: अरविंद शूटिंग के लिए जा रहे थे तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jul 2023, 8:27 AM IST
arvind kumar Dies
अरविंद (बांये) ने 4 साल से ज्यादा समय तक लापतागंज में काम किया, जिसने उनको टीवी पर पहचान दिलाई। दायें में एक्टर रोहिताश

Lapataganj Actor Arvind kumar dies: टीवी शो लापतागंज में चौरसिया के रोल से पहचान बनाने वाले एक्टर अरविंद कुमार की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। अरविंद कुमार को मंगलवार, 11 जुलाई को शूटिंग के लिए जा रहे थे तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। जिसने उनकी जान ले ली। अरविंद कुमार के साथ काम करने वाले एक्टर रोहिताश्व गौड़ ने उनकी मौत की पुष्टि की है। रोहिताश्व ने ये भी खुलासा किया कि अरविंद कुछ समय से पैसे की तंगी का सामना कर रहे थे। जिसके चलते वह बहुत तनाव में थे।

कोरोना के बाद अरविंद की माली हालत ठीक नहीं थी: रोहिताश
रोहिताश गौड़ ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, ''अरविंद की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। वह पैसों की वजह से बहुत तनाव में थे। तनाव ही हार्ट अटैक का कारण बनते हैं। लापतागंज खत्म होने के बाद हम फोन पर बात करते थे वह मुझसे अपनी परेशानी के बारे में बात करते थे क्योंकि महामारी के बाद काम कम मिलने से उनके लिए चीजें बहुत मुश्किल हो गई थीं। ऐसे मुश्किल वक्त में एक्टर्स की मदद के लिए कोई आगे नहीं आता, ये एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।"

Updated on:
15 Jul 2023, 8:27 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Bigg Boss 20: लव गिल के लिए स्काउट ओपी ने दिया शॉकिंग बयान, लोगों ने लगा डाली क्लास

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब