डायरेक्टर ने कहा- पापा को फोन करके कह दो मैं सुबह आऊंगी
एक इंटरव्यू में सुचित्रा ने बताया कि एक प्रोड्यूसर-डायरेक्टर ने उनको मिलने के लिए बुलाया। हम एक होटल में मिल रहे थे, ये कोई अजीब नहीं था। उन दिनों फिल्मों पर बात करने के लिए होटलों में काफी मुलाकातें होती थीं। थोड़ी बातचीत के बाद ही इस शख्स ने मुझसे कहा कि अपने पापा को फोन करो और उनसे कहो कि मैं तुम्हें कल सुबह घर वापस छोड़ दूंगा।