TV न्यूज

10 साल की उम्र में साइशा शिंदे हुए मोलेस्टेशन का शिकार, बॉयफ्रेंड ने भी किया प्रताड़ित

साइशा सिंदे ने अपनी जिंदगी से जुड़े एक ऐसे सीक्रेट को रिवील किया, जिसके बारे में कोई आजतक नहीं जानता था।

2 min read
Mar 13, 2022
10 साल की उम्र में साइशा शिंदे हुए मोलेस्टेशन का शिकार, बॉयफ्रेंड ने भी किया प्रताड़ित

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का शो 'लॉक अप' चर्चा में है। लॉकअप कंटेस्टेंट साइशा शिंदे अपनी लाइफ के बारे में कईं चौंकाने वाले खुलासे कर चुकी हैं। वीकेंड एपीसोड में साइशा और तहसीन ने एक-दूसरे के बारे में अपने सीक्रेट्स शेयर किए। यह एक टास्क का हिस्सा था जिसमें नॉमिनेटेड सदस्यों को बचने के लिए अपने राज खोलने थे।

तहसीन पूनावाला (Tehseen Poonawalla) इस हफ्ते 'लॉकअप' से बाहर हो गए। लेकिन बाहर जाने से पहले तहसीन ने अपना एक शॉकिंग सीक्रेट बताते हुए सायशा शिंदे को सेफ कर दिया। हालांकि, इसके बदले सायशा शिंदे को भी अपना एक सीक्रेट बताना पड़ा। साइशा शिंदे (Saisha Shinde) ने अपने साथ हुई एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना के बारे में बताया है जिसे सुनकर सभी के होश उड़ गए हैं। उन्होंने शो में बताया कि बचपन में परिवार के ही एक सदस्य ने उसके साथ गंदी हरकत कर दी थी।

सायशा शिंदे के मुताबिक, जब वो 10 साल की थीं तो फैमिली के ही एक शख्स ने उनके साथ बेहद घिनौनी हरकत की थी। हालांकि सायशा ने उस शख्स के नाम का खुलासा नहीं किया। साथ ही सायशा ने ये भी बताया कि ये हरकत करने वाला उनके कुछ ही साल बड़ा था। सायशा ने ये भी बताया कि उस वक्त उन्हें ये बात समझ नहीं आई थी कि ये मोलेस्टेशन है। क्योंकि दोनों की उम्र में कुछ ज्यादा फासला नहीं था। लेकिन जैसे ही वह बड़े हुए तो उन्हें इस बात का अंदाजा हुआ कि उनके साथ गंदी हरकत ही हुई थी।

कंगना ने साइशा से पूछा कि क्या उन्होंने उस इंसान को फटकारा नहीं था या अब ऐसा करना चाहते हैं? इस पर साइशा ने कहा, मैंने उनसे कुछ नहीं कहा क्योंकि मुझे लगा कि मैंने भी उन्हें हिंट्स दिए होंगे कि उनको ऐसा लगा। जाहिर सी बात है अब ये बात सामने आ गई हो तो उनको पता चल ही गया होगा।

यह भी पढ़ें: Justin Bieber की वाइफ Hailey Bieber के दिमाग में बन गया था ब्लड क्लॉट, अब आईं हॉस्पिटल से बाहर

आपको बता दें, इससे पहले साइशा ने एक और खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि रिलेशनशिप वह बहुत प्रताड़ित हुई थी। साइशा के एक्स बॉयफ्रेंड ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था।

यह भी पढ़ें: क्या है Allu Arjun के Devil नंबर '666' का राज, क्यों करते हैं इस नंबर के फोन और गाड़ियों के प्लेट का इस्तेमाल

Published on:
13 Mar 2022 05:12 pm
Also Read
View All