डांस शो 'Super Dance Chapter 3' में अनिल ने माधुरी के साथ अपनी आॅनस्क्रीन केमिस्ट्री को रीक्रिएट किया...
बॉलीवुड अभिनेता Anil Kapoor और Madhuri Dixit की जोड़ी एक बार फिर फिल्म 'Total Dhamaal' में नजर आने वाली है। ये दोनों स्टार इन दिनों इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में माधुरी और अनिल अपनी मूवी के प्रमोशन के लिए डांस शो 'Super Dance Chapter 3' के सेट पर पहुंचे। इसी दौरान अनिल ने एक ऐसा एक्ट किया कि जिसे देखकर सभी के चेहरों पर मुस्कुराहट आ गई और उनके लिए खूब तालियां बजाई गईं।
माधुरी के सामने अनिल घुटनों पर बैठ गए और फिर उनसे हाथ मांगा। इसकी तस्वीरें भी सोशल साइट्स पर खूब शेयर हुईं। लोगों ने उनके इस एक्ट को खूब सराहा।
इस शो में अनिल और माधुरी ने अपनी फिल्म को लेकर बहुत सारी बाते की। दोनों कलाकारों ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कुछ किस्से भी सुनाए। अनिल ने माधुरी के साथ अपनी आॅनस्क्रीन केमिस्ट्री को रीक्रिएट किया।
इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 22 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में उनके अलावा अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और ईशा गुप्ता भी शामिल हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने इस मूवी में एक आइटम सॉन्ग किया है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।