TV न्यूज

‘नखरे दिखाती तो 30 साल तक नहीं टिक पाती’, ‘महादेव एंड संस’, छोड़ने पर मानसी साल्वी ने तोड़ी चुप्पी

Mahadev & Sons Controversy: मानसी साल्वी ने अपने 30 साल के लंबे करियर के बारे में बात करते हुए काम के प्रति अपने नजरिए और एक्टर्स के कथित नखरों पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने 'महादेव एंड संस' छोड़ने के बारे में भी चर्चा की और बताया कि उन्होने ये शो बिना किसी कड़वाहट के छोड़ा था।
2 min read
Aug 22, 2026
Manasi Salvi Mahadev & Sons Exit
मानसी साल्वी ने 'महादेव एंड संस' एग्जिट पर खोला राज। (फोटो सोर्स: imanasisalvi via instagram)

Manasi Salvi Mahadev & Sons Exit:टीवी एक्ट्रेस मानसी साल्वी ने हाल ही में अपने आने वाले शो 'दिलों की रामलीला' के प्रमोशन के दौरान 'महादेव एंड संस' छोड़ने पर बात की। एक्ट्रेस ने शो छोड़ने की परिस्थितियों और सेट पर एक्टर्स के कथित नखरों को लेकर हो रही चर्चाओं पर भी अपनी बात रखी। अपने काम के तरीके के बारे में बात करते हुए मानसी ने कहा कि अगर उनमें नखरे दिखाने की आदत होती, तो शायद वो 30 साल तक इंडस्ट्री में टिक नहीं पाती।

'मुझे जाने के लिए कहा गया था'

'महादेव एंड संस' से अचानक बाहर होने के बारे में बात करते हुए मानसी ने 'टेली मसाला' को बताया, "मुझे जाने के लिए कहा गया था, इसलिए मैं चली गई।" उन्होंने आगे बताया कि उनका शो छोड़ना पूरी तरह से सौहार्दपूर्ण था और उन्होंने स्थिति को संभालने की पूरी कोशिश की थी। एक्ट्रेस ने कहा, "जो स्थिति थी, उसे मैंने अपने दर्शकों के सामने रखा था। कभी-कभी कुछ चीजें हो जाती हैं। जैसा कि कहा जाता है, बड़े-बड़े शहरों में छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं।"

अगर मैं नखरे दिखाती, तो इंडस्ट्री में 30 साल तक टिक नहीं पाती

सेट पर एक्टर्स के नखरों और प्रोडक्शन हाउस के रिश्ते के बारे में बात करते हुए मानसी ने कहा, "देखिए, सिर्फ नखरों की वजह से, या किसी एक के कहने से ऐसा नहीं होता।" उन्होंने कहा कि ऐसी चीजें ज्यादा देर तक छिपी नहीं रहतीं। उन्होंने आगे कहा, "अगर मैं नखरे दिखाती, तो इंडस्ट्री में 30 साल तक टिक नहीं पाती।"

क्या थी शो से बाहर होने की वजह

'महादेव एंड संस' से मानसी साल्वी का बाहर होना उनके रोल, काम के दिनों और कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों को लेकर हुए विवाद के कारण चर्चा का विषय बन गया था। मानसी ने दावा किया कि प्रोड्यूसर सौरभ तिवारी ने उन्हें मैसेज और वॉयस नोट के जरिए बार-बार बताया था कि चैनल उन्हें या उनके किरदार को नहीं चाहता है, जिससे उन्हें शो में अपनी स्थिति को लेकर अनिश्चितता महसूस हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछले करीब सात महीनों से उनके काम के दिन अनियमित रहे हैं।

खासतौर पर सिर्फ एक ही प्रोजेक्ट के लिए काम करने की शर्त के मुद्दे पर मानसी ने कहा कि अक्सर एक्टर्स को लीड रोल के लिए 26 एक्सक्लूसिव वर्किंग डेज के कमिटमेंट के साथ साइन किया जाता है, लेकिन उनके मामले में, यह संख्या सिर्फ 10 दिन की थी।

Updated on:
22 Aug 2026 03:08 pm
Published on:
22 Aug 2026 03:08 pm
Also Read
View All
कार हादसे में बाल-बाल बचे अभिनेता अर्जुन बिजलानी का आया पहला रिएक्शन, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

‘मैं पूरी जिंदगी महाराष्ट्र में रही हूं’, ऑनलाइन मिल रहीं गालियों पर श्वेता तिवारी ने राज ठाकरे से पूछा सवाल, ‘क्या यह सही व्यवहार है?’

‘We are Gen Z’ वाली लड़की के हंगामे पर फूटा रुपाली गांगुली का गुस्सा, बोली- टूर पर नहीं स्कूल जाओ

‘मैं प्रेग्नेंट थी इसलिए रियलिटी शो Indian Idol से हटा दिया’, अलाइंस विनर मिनी माथुर का खुलासा, बोलीं- ‘मुझे बहुत बुरा लगा’

IAS तुकाराम मुंढे के ताबड़तोड़ एक्शन की मुरीद हुईं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- ईमानदार अफसर ने हिलाया पूरा महाराष्ट्र