TV न्यूज

पहले से ही रिलेशनशिप में थे Mika singh और Akanksha puri? स्वयंवर के तुरंत बाद डेट पर निकले कपल पर लगे आरोप

राखी सावंत, रतन राजपूत और राहुल महाजन के बाद 45 साल के मीका सिंह ने भी स्वयंवर रचाया और अपनी दुल्हनिया चुन ली है। शो के जरिए मीका सिंह ने अपनी दुल्हनिया ढूंढ ली है। मीका सिंह की दुल्हनिया उनकी लॉन्ग टाइम बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा पुरी बनी हैं। शो में आकांक्षा पुरी के साथ बंगाल की प्रांतिका दास और नीत महल फाइनलिस्ट बने थे, जिनमें से मीका सिंह ने अपनी बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा पुरी चुना है। शो के बाद अब कपल मुंबई में देर रात डेट पर जाते स्पॉट किया गया।
2 min read
• •
Jul 26, 2022
mika singh akanksha puri gets troll
mika singh akanksha puri gets troll

मीका के स्वयंवर ने खूब सुर्खियां बटोरीं। शो को खूब पसंद किया गया। स्वयंवर के तुरंत बाद मीका सिंह अपनी दुल्हनिया को लेकर डेट पर गए। इससे जुड़ा उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में है। पिंक बैकलेस शॉर्ट ड्रेस में आकांक्षा पुरी सुपर स्टाइलिश और ग्लैमरस अवतार में दिखीं, जबकि मीका सिंह भी सूट में काफी जंच रहे थे। वायरल वीडियो में दोनों की बॉन्डिंग साफ देखी जा रही है। दोनों के बीच सिजलिंग कैमिस्ट्री देखने को मिली। हालांकि वीडियो वायरल होते ही सिंगर को ट्रोल भी किया जाने लगा।

आकांक्षा पुरी का मीका के स्वयंवर में वाइल्ड कार्ड एंट्री करना और शो की विनर बनना कुछ लोगों को पच नहीं रहा है। ऐसे में लोगों ने सिंगर को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

वीडियो को लेकर लोगों ने उनकी क्लास लगाने का मौका नहीं छोड़ा।

एक यूजर ने मीका सिंह के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये कितने असहज लग रहे हैं।"

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "यह पहले से ही नियोजित था। ये दोनों पहले से ही रिलेशनशिप में थे।"

एक यूजर ने मीका सिंह के वीडियो पर उनकी जमकर क्लास लगाई और लिखा, "सबसे घटिया शो था। जब इन्हें लास्ट में आई स्क्रिप्टेड लड़की को ही चुनना था तो इन्होंने देशभर से बाकी लड़कियों को क्यों बुलाया। अगर इन्हें अपनी इतनी अच्छी दोस्त को चुनना ही था तो इनकी बुद्धि पहले कहां चली गई थी।"

एक यूजर ने कपल को ट्रोल करते हुए लिखा- ये शादी नहीं करेंगे। एक दूसरे यूजर ने लिखा- स्क्रिप्टेड।

एक और अन्य यूजर ने लिखा- बिल्कुल बेकार जोड़ी।

मीका सिंह की उम्र जहां 45 साल है, वहीं आकांक्षा पुरी 33 की हैं। ऐसे में इनके बीच 12 साल का डिफ्रेंस साफ तौर पर देखा जा सकता है। एक महीने पहले शुरू हुए रियलिटी शो स्वयंवर मीका दी वोटी में आकांक्षा पुरी ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। हालांकि मीका और आकांक्षा दोनों एक- दूसरे को 13 साल से जानते थे। आकांक्षा और मीका सिंह के अफेयर की खबरें पहले भी आ चुकी हैं। दोनों की साथ में पिक्चर्स भी वायरल हो चुकी हैं। आकांक्षा पुरी इंदौर की रहने वाली हैं और वो मॉडल और एक्ट्रेस रह चुकी हैं।

Published on:
26 Jul 2022 11:14 am
Also Read
View All
‘पत्नियां ज्यादा रोमांटिक होती हैं’ पति, पत्नी और पंगा 2 में शब्बीर अहलूवालिया की वाइफ के जवाब पर कंटेस्टेंट बोले- प्यार में PHD है

‘अपने मुंह की गंदगी साफ करो’, यंग DSA ने माही विज पर बोला हमला, जमकर हुई लड़ाई

11 साल की उम्र में रुहानिका धवन ने झेली बॉडी शेमिंग, अब वजन को लेकर बोलीं- मुझे बहुत ज्यादा फर्क पड़ा था

“ना पति के पैसे, ना बॉयफ्रेंड के!”, ग्रीस जाते हुए कश्मीरा शाह ने अफेयर की खबरों के बीच कोमल रानी पर कसा तंज?

‘मां को बोलता है मर जा, मेरे बच्चों का क्या होगा?’ Yung DSA की डेंगू वाली टिप्पणी के बाद रोईं माही विज, लोगों ने लगाया सिंपैथी कार्ड खेलने का आरोप