इन दिनों टीवी इंडस्ट्री से कोई न कोई बुरी खबर सुनने को मिल रही है। अब खबर आ रही है कि नागिन 6 फेम महक चहल की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
एक्ट्रेस महक चहल को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि नागिन 6 फेम महक चहल की तबीयत खराब होने की खबरें वह पिछले चार दिनों से अस्पताल में भर्ती में हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि उनकी तबीयत इतनी खराब थी कि वह वेंटीलेटर पर थीं।
अब हाल ही में अदाकारा ने खुद मीडिया के साथ बातचीत में हेल्थ अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि अब उनकी तबीयत पहले से काफी सुधार हुआ है, मगर अभी भी हॉस्पिटल में भर्ती है। अभी उन्हें अस्पताल में ही डॉक्टर की निगरानी में रखा जाएगा।
मीडिया से बातचीत के दौरान महक ने बताया 'मुझे निमोनिया हो गया था और मैं पिछले 3-4 दिनों से आईसीयू में ऑक्सीजन वेंटिलेटर पर भर्ती थी'।
उन्होंने आगे बताया '2 जनवरी के दिन मुझे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तब से मैं यही पर हूं। क्योंकि अभी भी बहुत बार मेरा ऑक्सीजन ऊपर और नीचे हो जाता है। मेरे दोनों फेफड़े बुरी तरह से इफेक्टिड है। मैं आराम करना चाहती हूं इसलिए किसी को इस बात कि जानकारी नहीं दी'।
एक्ट्रेस ने कहा मैं अभी भी अस्पताल में भर्ती हूं, लेकिन अब मुझे नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। मुझे अस्पताल में भर्ती आठ दिन हो गए हैं, हालांकि अब मेरी तबीयत में बहुत सुधार है।
महक ने बताया वह बहुत डर गई थीं। उन्होंने कभी भी ऐसा बीमार नहीं हुई। वह बेहोश हो रही थीं। सांस नहीं ले पा रही थीं। उनके लिए एक एक सांस लेना बहुत दर्दनाक हो रखा था। खांस रही थीं तो भी दर्द से कहरा रही थीं। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था आखिर हो क्या रहा है।
एक्ट्रेस की काम की बात करें तो इन दिनों महक टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो नागिन 6 में दिखाई दे रही हैं। महक सलमान खान के शो बिग बॉस 5 का में भी नजर आ चुकी हैं। महक खतरों के खिलाड़ी शो में भी दिखाई दी थीं। इसके साथ ही वो कई आइटम सॉन्ग भी कर चुकी हैं।
ये फिल्मों में भी जल्वा बिखेर चुकी हैं। उन्होंने कई सुपरहिट 'छोड़ों ना यारा', 'यमला पगला दीवाना' और 'मुंबई कटिंग' जैसी फिल्मों में काम किया है।
यह भी पढ़ें- फैन की इस हरकत से अनकंफर्टेबल हुईं जाह्नवी कपूर