TV न्यूज

कॉमेडियन Bharti Singh को पूछताछ के बाद एनसीबी ने किया गिरफ्तार, गांजा सेवन का लगा आरोप

एनसीबी ने मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ( Bharti Singh ) को किया गिरफ्तार घर में रेड के दौरान बरामद हुआ 86 ग्राम गांजा भारती के पति हर्ष लिंबाचिया ( Harsh Limbachiyaa ) से पूछताछ जारी
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2020, 7:29 PM IST
NCB Arrested Comedian Bharti Singh In Case Of Ganja Consumption
NCB Arrested Comedian Bharti Singh In Case Of Ganja Consumption

नई दिल्ली। ड्रग मामले में एनसीबी का शिकांजा सेलेब्स पर कसता जा रहा है। एक के बाद एक कई सेलेब्स गिरफ्तार होते जा रहे हैं। इस बीच एनसीबी के अधिकारियों ने अचानक से मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ( Bharti Singh ) के घर छापा मारा। छापेमारी के दौरान अधिकारियों को उनके घर से 86 ग्राम गांजा बरामद हुआ। एनसीबी ने पूछताछ के बाद भारती को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर उनके पति हर्ष से अभी भी पूछताछ जारी है।

खबरों के अनुसार एनसीबी ने 21 साल के एक ड्रग पेडलर को 21 नवंबर यानी कि आज ही दिन गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान उसके पास से अधिकारियों को 40 ग्राम गांजा और कई प्रकार की नशीली दवाएं बरामद हुई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी से पूछताछ के बाद ही भारती सिंह के घर पर छापा मारा गया। जिसके बाद भारती के घर से 86 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि एनसीबी की पूछताछ की दौरान भारती सिंह ने इस बात को कबूल किया है कि वह गांजा का सेवन करती हैं। जिसके बाद ही एनसीबी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

भारती सिंह को गिरफ्तार करने से पहला उनका मेडिकल टेस्ट और कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। जिसके बाद उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया जा सकता है। भारती पर एनडीपीएस की धाराओं के तहत अरेस्ट किया गया है। आपको बता दें एनसीबी अब भारती के पति से यह उगलवाने में लगी है कि वह कहां से यह नशीले पदार्थ खरीदते थे और कितने समय से वह इसका सेवन कर रहे हैं। ड्रग मामले में इससे पहले एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ), सारा अली खान ( Sara Ali Khan ), श्रद्धा कपूर ( Sharaddha Kapoor ), रकुलप्रीत सिंह ( Rakul preet Singh ) जैसी कई बड़ी अभिनेत्रियां फंस चुकी हैं।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’