8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान खान की फिल्म ‘Tere Naam’ का फिर चलेगा जादू! सीक्वल बनाने की खबरें आई सामने

अभिनेता सलमान खान ( Salman Khan ) की फिल्म 'तेरे नाम' ( Tere Naam ) का बनेगा सीक्वल फिल्म के निर्देशक सतीश कौशिक ( Satish Kaushik ) ने दिए संकेत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 21 Nov 2020, 6:57 PM IST

Actor Salman Khan Film Tere Naam Will Be Made A Sequel

Actor Salman Khan Film Tere Naam Will Be Made A Sequel

नई दिल्ली। अभिनेता सलमान खान ( Salman Khan ) ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट्स फिल्में की हैं। कुछ फिल्मों का क्रेज आज भी दर्शकों में देखने को मिलता है। जिनमें से एक है फिल्म 'तेरे नाम' ( Tere Naam )। फिल्म के रिलीज़ होने के बाद सलमान का लंबे बाल का स्टाइल रातोंरात पूरे भारत में पॉपुलर हो गया था। वहीं एक बार से यह फिल्म सुर्खियों में आ गई है। बताया जा रहा है फिल्म तेरे नाम का सीक्वल बनाया जा रहा है। तेरे नाम के सीक्वल आने की खबर से फैंस काफी खुश और एक्साइटेड नज़र आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- कैंसर से ठीक हुए संजय दत्त की फिल्म Torbaaz का ट्रेलर हुआ रिलीज़, मूवी में दिखा गजब का अंदाज

अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक ( Satish Kaushik ) के निर्देशन में बनी फिल्म तेरे नाम के सीक्वल को लेकर हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कुछ बातें कही थीं। जिसके बाद खबरों का बाज़ार गरम हो चुका है। सतीश ने इंटरव्यू में कहा था कि 'उनकी पुरानी फिल्म के किरदार राधे मोहन को लेकर नई कहानी बनाई जा सकती है। यदि राधे मोहन के करेक्टर पर फिल्म बनी तो कहानी वहीं से शुरू होगी। जहां पर तेरे नाम का एंड हुआ था।' सतीश कौशिक ने यह भी बताया कि उनके पास फिल्म को लेकर कई नई कहानियां भी हैं। उनके इस इंटरव्यू के बाद से लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद जल्द ही 'तेरे नाम' का सीक्वल सामने आ सकता है।

आपको बता दें फिल्म तेरे नाम साल 2003 में रिलीज़ हुई थी। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट भूमिका चावला ( Bhumika Chwala ) नज़र आई थीं। इस फिल्म की खास बात यह थी कि दर्शकों को फिल्म की कहानी जितनी पसंद आई थी। उतने ही पसंद फिल्म के गाने भी आए थे। जिन्हें मशहूर सिंगर और कंपोजर हिमेश रेशमिया ( Himesh Reshammiya ) ने गाए थे। ऐसे में फिल्म का सीक्वल बनना सलमान के फैंस के लिए गुड न्यूज़ से कम नहीं है।