नेहा कक्कड़ ने की दमकल कर्मी की मदद शो के दौरान दिए 2 लाख रुपये
नई दिल्ली। बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar ) जितनी अच्छी गायिका है उतनी ही दरिया दिल भी है। वे अक्सर लोगों की मदद करती है। हाल ही में उन्होंने रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के सीजन 11 (Indian Idol 11) की शूटिंग के दौरान नेहा कक्कड़ एक म्यूजिशियन की कहानी को सुनकर भावुक हो गईं और उसे दो लाख रुपये की देकर मदद की। नेहा ने इस शो में एक बार फिर दरियादिली दिखाई है।
नेहा कक्कड़ इन दिनों सिंगिंग रियलिटी शो इंडियल आइडल 11 (Indian Idol 11) में जज की भूमिका निभा रहीं हैं। यह शो काफी लोकप्रिय है और नेहा कक्कड़ भी अक्सर इस शो से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। इस बार भी उन्होंने एक दमकल कर्मी को दो लाख देकर उनकी मदद की है।
दरअसल, इस 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडियन आइडल शो (Indian Idol 11) में एक विशेष एपिसोड शूट किया गया।जिसमें सेना के जवान, पुलिसवाले, सुरक्षाकर्मी और दमकल कर्मी को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था। एपिसोड के दौरान नेहा कक्कड़ ने दमकल कर्मी को दो लाख रुपये की मदद उनकी मदद की।
बता दें इन दमकल कर्मी का नाम बिपिन गणत्रा (Bipin Ganatra) है। बिपिन पिछले 40 सालों से आग बुझाने का काम करते आ रहे हैं। इतनी ही नहीं उन्हें इस काम के लिए पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।उन्होंने अब तक हजारों लोगों की जान बचाई है।