TV न्यूज

‘इंडियन आइडल 12’ के फिनाले में भी नहीं नज़र आएंगी नेहा कक्कड़! लंबे समय से कर रही थीं शो को जज

टीवी का मोस्ट पॉपुलर सिंगिग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल सीजन 12' काफी सुर्खियां बंटोर रहा है। वहीं शो की जज सिंगर नेहा कक्कड़ काफी लंबे समय से गायब हैं। उनकी जगह उनकी बहन सोनू कक्कड़ शो को जज करती हुईं दिखाई दें रही हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि नेहा शो के फिनाले का भी हिस्सा नहीं बनेंगी। जानें वजह।
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2021, 1:52 PM IST
Neha Kakkar Won't Be a Part of Indian Idol 12 Grand Finale Due to This Reason?
Neha Kakkar Won't Be a Part of Indian Idol 12 Grand Finale Due to This Reason?

नई दिल्ली। बॉलीवुड फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ काफी लबे समय से सिंगिग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' सीजन से गायब हैं। उनकी जगह उनकी बहन और सिंगर सोनू कक्कड़ शो को जज करती हुईं दिखाई दे रही हैं। नेहा को शो छोड़े काफी लंबा समय हो गया है। ऐसे में बताया जा रहा है कि नेहा कक्कड़ 'इंडियन आइडल 12' के फिनाले में भी नज़र नहीं आएंगी। ये बात से नेहा के फैंस काफी दुखी हैं।

नेहा कक्कड़ की बहन सोनू कक्कड़ ने संभाली जिम्मेदारी

खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि नेहा कक्कड़ काम से कुछ समय के लिए ब्रेक लेना चाहती हैं। नेहा इंडियन आइडल के 11वें सीजन से शो को जज कर रही हैं। वहीं बीते साल उन्होंने सिंगर रोहनप्रीत सिंह का शादी रचाई है। ऐसे में नेहा अब चाहती हैं कि वो अपने पति रोहनप्रीत सिंह कुछ क्वालिटी टाइम बिताएं। नेहा मुंबई में ही है लेकिन वो शो को जज नहीं कर रही है। ऐसे में अब नेहा की बहन सोनू कक्कड़ ने शो को अंत तक जज करने की जिम्मेदारी ली है।

शो में आईं दिग्गज हस्तियां

इस वक्त शो 'इंडियन आइडल 12' को सिंगर हिमेश रेशमिया, सोनू कक्कड़ और अनु मलिक जज कर रहे हैं। साथ ही शो के एंकर आदित्य नारायण भी शो पर फिर से वापसी हो गई है। इस बार शो पर बॉलीवुड 60 से 90 दशक के सेलेब्स को भी बतौर गेस्ट शो पर बुलाया गया था। जहां इन सभी बड़ी हस्तियों ने अपने जमाने के कई दिलचस्प किस्से सुनाए और अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को खूब प्यार और आशीर्वाद दिया।

नेहा कक्कड़ का न्यू सॉन्ग हुआ रिलीज़

नेहा कक्कड़ ने बेशक से काम से ब्रेक लिया हो, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बीते दिन नेहा का न्यू सॉन्ग 2 फोन रिलीज़ हुआ है। ये गाना एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन और अली गोनी पर फिल्माया गया है। गाने में जैस्मीन और अली की जोड़ी को फैंस काफी प्यार लुटा रहे हैं। यूट्यूब पर गाने पर 2.4 लाख व्यूज हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर नेहा का ये गाना काफी पसंद किया जा रहा है।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’