नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ( Neha Kakkar ) इन दिनों अपने गानों के साथ-साथ अपनी शादी को लेकर भी खबरों में छाईं हुई हैं। आजकल जहां-जहां नेहा जाती हैं। वहां-वहां उनके बेटर हाफ यानी कि पति रोहनप्रीत सिंह ( Rohanpreet Singh ) भी उन्हें फॉलो करते हुए वहां पहुंच जाते हैं। पहले शो 'इंडियन आइडल' ( Indian Idol ) और अब 'तारें ज़मीन पर' ( Taare Zameen Par ) यह कपल दिखाई दिया। जहां दोनों ने खूब मस्ती तो की है, लेकिन एक बार फिर रोहन का जादू नेहा पर चलता हुआ दिखाई दिया।