नई दिल्ली। छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा रूबिना दिलैक ( Rubina Dilaik ) इन दिनों 'बिग बॉस 14' ( Bigg Boss 14 ) के घर में खूब सुर्खियां बंटोर रही हैं। रूबिना का अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वहीं इस बीच रूबिना की एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जो सबका ध्यान एक्ट्रेस की ओर खींच रही है। दरअसल, यह फोटो साल 2008 की है। जब रूबिना ने मिस नॉर्थ इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। वायरल हो रही तस्वीर में रुबिना के पुराने लुक और नए लुक को लेकर बातचीत होनी शुरू हो गई है।