बहुचर्चित शो रामायण में राम की भूमिका में दिखने वाले एक्टर अरुण गोविल को कौन नहीं जानता। राम के किरदार को निभा कर उन्होंने देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी पॉपुलेरिटी हासिल कर ली थी। आज उन्ही अरुण गोविल का जन्मदिन है। आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातेंः
रामायण में राम का किरदार निभाने वाले फेमस अरुण गोविल का जन्म दिन है। उनकी पॉपुलेरिटी का कोई जवाब नहीं था। एक वक्त ऐसा था श्री राम बने अरुण गोविल रामायण के प्रसारण के बाद से घर-घर में पूजे जाने लगे थे। लोग अपने घरों में उनकी तस्वीर लगाकर आरती करते, तो कोई उन्हें राह चलते देख पैर छूने लगता। ऐसा नहीं है कि अरुण गोविल ने सिर्फ रामायण में ही काम किया। उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय का परचम लहराया है। वहीं कई टीवी सीरियल में भी नजर चआए हैं।
बता दें कि रामायण के अलावा विक्रम और बेताल जैसे टीवी सीरियल में भी काम किया। इसके अलावा वे कई ऐड में भी नजर आए हैं और तो और उन्होंने राजनीति में भी अपना हाथ आजमाया था, लेकिन जो सफलता उन्हे रामायण में राम का किरदार निभाने से मिली उसकी किसी से तुलना नहीं हो सकती।
आज अरुण गोविल 63 साल के हो गए हैं। अरुण गोविल का जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में 12 जनवरी 1958 को हुआ था। उनका बचपन शाहजहांपुर में बीता। क्या आपको पता हैं कि रील लाइफ में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल के पास करोड़ों की सम्पत्ति है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति लगभग 5 मिलियन डॉलर यानी 38 करोड़ से अधिक की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कमाई का जरिया एक्टिंग, विज्ञापन आदि है।
पर्सनल लाइफ की बात करें तो अरुण गोविल ने श्रीलेखा गोविल से शादी की। दोनों के दो बच्चे हैं। अरुण गोविल का बेटा मुंबई में बैंकर के तौर पर काम करता है, वहीं बेटी विदेश में पढ़ाई कर रही हैं। अरुण गोविल अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं।