TV न्यूज

Photos : निया शर्मा और रवि दुबे की रोमांटिक फोटोज वायरल

निया शर्मा ( Nia Sharma ) और रवि दुबे ( Ravi Dubey ) की फोटोज वायरल सेलेब्स और फैंस ने फायर इमोजी के साथ किए कमेंट दोनों जल्द दिखेंगे 'जमाई राजा' शो के सीजन 2 में

2 min read
Nov 27, 2020
nia_and_ravi_dubey.png

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ( Nia Sharma ) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरों और वीडियोज का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। खास बात ये है कि हर फोटो में वह अपनी खूबसूरती का नया आयाम पेश करती नजर आती हैं। अब निया ने एक्टर रवि दुबे ( Ravi Dubey ) के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं। फोटोज में दोनों काफी रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं। फैंस और सेलेब्स कमेंट्स में फायर इमोजी यूज कर रहे हैं।

कमेंट्स की हुई बौछार
शुक्रवार को निया शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपने साथी कलाकार रवि दुबे के साथ फोटोज शेयर कीं। इन फोटोज में रवि शर्टलैस नजर आए, जबकि निया टू-पीस में। बेहद रोमांटिक अंदाज में क्लिक इन तस्वीरों पर सेलेब्स भी कमेंट किए बिना नहीं रह सके।

'दोनों सुपर से भी उपर'
शरगुन मेहता ने कमेंट में लिखा,'इतने हॉट।' आशा नेगी ने लिखा,'उफ्फ!' रेहना पंडित ने लिखा,'बस खत्म। एक तरफ दोस्त एक तरफ क्रश, दोनों सुपर से भी उपर।' सुधांशु पांडे ने लिखा,'तुम स्टनिंग दिख रही हो निया।' निया के अकाउंट से शेयर इन फोटोज पर खुद रवि ने भी हॉर्ट शेप इमोजी यूज की है।

'जमाई राजा' का दूसरा सीजन
दोनों कलाकार टीवी शो 'जमाई राजा' के दूसरे सीजन में साथ नजर आने वाले हैं। इस शो का पहला सीजन काफी पॉपुलर रहा और दोनों स्टार्स को फैंस ने खूब प्यार दिया। पहले सीजन की सफलता को देखते हुए दूसरे सीजन पर काम शुरू हो गया है।

'काली' से किया डेब्यू
बता दें कि निया का पहला टीवी शो 'काली' था। फिर वह 'एक हजारों में मेरी बहना है' शो में दिखीं। निया सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। हाल ही निया ने रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' जीता था।

बर्थडे केक के पर हुआ विवाद
सितम्बर में निया ने अपना 30वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर उनके साथियों ने जश्न मनाया। हालांकि इस मौके पर लाए गए केक के डिजाइन को देख कुछ लोग नाराज हो गए। इसके वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। बाद में निया ने ये वीडियोज अपने अकाउंट से हटा दिए।

Published on:
27 Nov 2020 09:36 pm