TV न्यूज

तारक मेहता की सोनू की बिकिनी तस्वीरों से मचा तहलका, सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

तस्वीरों को निधि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि निधि ने बिकिनी पहनी हुई है। वह समुद्र के बीचों-बीच खड़े होकर पोज़ देती नजर आ रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 21 Sep 2021, 3:39 PM IST
nidhi.jpg
Nidhi Bhanushali

नई दिल्ली। सब टीवी पर टेलीकास्ट होने वाला शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सभी का फेवरेट शो है। यह शो लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। सालों से यह शो दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। शो में कई तरह के किरदार नजर आते हैं, जिनका अपना-अपना स्टाइल है। शो में कई चाइल्ड आर्टिस्ट भी काम करते हैं। टप्पू सेना के नजर आने वाले सभी किरदार भी घर-घर में पॉपुलर हैं। शो में सोनू के किरदार में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस निधि भानुशाली की भी काफी फैन फॉलोइंग है।

निधि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर ८ लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में वह जब भी अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं तो वह तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। कुछ वक्त पहले निधि ने अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की थीं, जिनकी काफी चर्चा हुई थी। तस्वीरों में निधि भानुशाली बिकिनी में नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों को निधि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि निधि ने बिकिनी पहनी हुई है। वह समुद्र के बीचों-बीच खड़े होकर पोज़ देती नजर आ रही हैं। ब्लैक एंड ब्लू बिकिनी में वह बेहद हॉट लग रही हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। उनकी तस्वीरों पर लाखों लाइक्स आए थे। साथ ही, फैंस ने कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ की थी।

हाल ही में निधि ने अपने लद्दाख ट्रिप की तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों में वह खूबसूरत वादियों के बीच सुकून के पल बिताते हुए नजर आ रही हैं। इस ट्रिप पर वह अपने दोस्तों व पेट डॉग के साथ गई थीं। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरे फेवरेट लोगों की कंपनी में। बीता महीना हमने कश्मीर और लद्दाख की वादियों और पहाड़ों में गुजारा। @snufffles हमसे मिलने आई और उसने ही ऊन से बना सबसे क्यूट बिकिनी टॉप दिया।'

बता दें कि निधि अक्सर ट्रिप पर जाती रहती हैं और उसकी तस्वीर फैंस के साथ शेयर करती हैं। इससे पहले भी वह कई तस्वीरें पोस्ट कर चुकी हैं। उऩकी तस्वीरों को काफी पसंद किया जाता है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में निधि भानुशाली ने दूसरी नंबर की सोनू का किरदार निभाया था। इन दिनों इस किरदार को पलक सिधवानी निभा रही हैं।

Published on: