24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लद्दाख की कड़कड़ाती ठंड में तारक मेहता की सोनू ने पहना बिकिनी टॉप, तस्वीर हुई वायरल

निधि भानुशाली को इंस्टाग्राम पर ८ लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में वह फैंस के साथ आए दिन अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। कई बार वह अपने बोल्ड लुक के कारण काफी सु्र्खियां बटोरती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 16 Sep 2021, 7:09 PM IST

nidhi.jpg

Nidhi Bhanushali

नई दिल्ली। सब टीवी पर प्रसारित होने वाला शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लोगों को काफी पसंद आता है। यह शो लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। यह टीवी पर चलने वाला सबसे लंबा शो है। यह शो सालों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है। शो में कई किरदार हैं, जिनका अपना अलग-अलग अंदाज है। वहीं, टपू सेना के सारे चाइल्ड आर्टिस्ट्स को भी लोग काफी पसंद करते हैं। शो में सोनू के किरदार में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस निधि भानुशाली आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह यूथ के बीच काफी पॉपुलर हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

निधि भानुशाली को इंस्टाग्राम पर ८ लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में वह फैंस के साथ आए दिन अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। कई बार वह अपने बोल्ड लुक के कारण काफी सु्र्खियां बटोरती हैं। निधि को ट्रेवल करना काफी पसंद है। वह सोशल मीडिया पर अपनी ट्रिप की तस्वीरें भी पोस्ट करती हैं। अब कुछ दिनों पहले वह लद्दाख ट्रिप पर गई थीं। उन्होंने लदाख और कश्मीर की वादियों से अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की।

तस्वीरों में निधि का हमेशा की तरह कूल अंदाज देखने को मिल रहा है। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा निधि की आखिरी तस्वीर ने। निधि ने बिकिनी टॉप पहनकर अपनी तस्वीर क्लिक कराई है। साथ ही, वो जीभ निकालकर काफी कूल एक्सप्रेशन दे रही हैं। उनकी ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। बाकी तस्वीरों में निधि कभी नदी किनारे किताब पढ़ती नजर आ रही हैं तो कभी प्रकृति का आनंद लेती दिखाई दे रही हैं। इस ट्रिप पर वह अपने दोस्तों व पेट डॉग के साथ गई थीं। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरे फेवरेट लोगों की कंपनी में। बीता महीना हमने कश्मीर और लद्दाख की वादियों और पहाड़ों में गुजारा। @snufffles हमसे मिलने आई और उसने ही ऊन से बना सबसे क्यूट बिकिनी टॉप दिया।'

बता दें कि निधि अक्सर ट्रिप पर जाती रहती हैं और उसकी तस्वीर फैंस के साथ शेयर करती हैं। इससे पहले भी वह कई तस्वीरें पोस्ट कर चुकी हैं। उऩकी तस्वीरों को काफी पसंद किया जाता है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में निधि भानुशाली ने दूसरी नंबर की सोनू का किरदार निभाया था। इन दिनों इस किरदार को पलक सिधवानी निभा रही हैं।